Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

10वीं विकास संवाद मीडिया लेखन फैलोशिप आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि : 10 जनवरी 2014

भोपाल। वर्ष 2014 के लिए दसवीं विकास संवाद मीडिया लेखन फैलोशिप की घोषणा कर दी गई है। इस साल प्रदेश के चार पत्रकारों को सामाजिक मुद्दों पर लेखन के लिए फैलोशिप दी जाएगी। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी, 2014 है।

भोपाल। वर्ष 2014 के लिए दसवीं विकास संवाद मीडिया लेखन फैलोशिप की घोषणा कर दी गई है। इस साल प्रदेश के चार पत्रकारों को सामाजिक मुद्दों पर लेखन के लिए फैलोशिप दी जाएगी। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी, 2014 है।

इस वर्ष की फैलोशिप ‘पोषण की सुरक्षा और कुपोषण’ विषय पर दी जाएगी। आवेदक को अपना प्रस्ताव और कार्य योजना को मध्यप्रदेश के किसी एक अंचल (मालवा, महाकोशल, चम्बल, मध्य क्षेत्र, बघेलखंड, बुंदेलखंड) में रहने वाले “किसी एक” आदिवासी/ दलित या अन्य वंचित तबकों में {पिछली फेलोशिप अध्ययन में शामिल हो चुके भील, कोरकू, बैगा और गोंड समुदाय को छोड़कर} पोषण और खाद्य सुरक्षा (बच्चों के सन्दर्भ में) की स्थिति पर केंद्रित रखना होगा| यह फैलोशिप छह माह के लिए होगी। यह चारों फैलोशिप हिन्दी व अंग्रेजी के प्रिंट मीडिया के पत्रकारों के लिए है।  

आवेदन करते समय पत्रकार को अपना बायोडाटा, अपनी पांच ताजा प्रकाशित खबरें और चुने गए विषय पर लगभग 1000 शब्दों में प्रस्‍ताव देना होगा। पत्रकारों का चयन वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक चयन समिति करेगी। इस चयन समिति में वरिष्ठ पत्रकार श्री नीलाभ मिश्र, श्री गिरीश उपाध्याय, सुश्री अन्नू आनंद, सुश्री श्रावणी सरकार, श्री जयराम शुक्ला, श्री अरुण त्रिपाठी तथा ज्यूरी सदस्य सचिव की भूमिका में वरिष्ठ पत्रकार राकेश दीवान शामिल होंगे। फैलोशिप के दौरान पत्रकार को सम्बंधित विषय पर 15 खबरें और 5 आलेख लिखने होंगे। विषय से संबंधित एक विस्तृत रिपोर्ट भी अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा। इसके साथ ही माह में कम से चार दिन के क्षेत्रभ्रमण की भी बाध्यता होगी। फैलोशिप से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवेदन पत्र ई-7/226, अरेरा कालोनी स्थित विकास संवाद कार्यालय से भी लिए जा सकते हैं। आवेदन फार्म और प्रपत्र विकास संवाद की वेबसाइट www.mediaforrights.org से भी डाउनलोड किये जा सकते हैं।

प्रेस रिलीज

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...