लखनऊ : यूपी में अधिकारियों को इधर उधर करने का क्रम अभी तक थमा नहीं है। 20 आईपीएस अधिकारियों को सरकार ने तबादला किया है तो सहारनपुर मंडल के पुलिस उपमहानिरीक्षक एसके माथुर को उनके विवादास्पद बयान के बाद हटा कर लखनऊ में पुलिस महानिदेशक कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। डीआईजी माथुर के बयान की चारो तरफ निंदा हुई थी तथा सीएम अखिलेश यादव ने भी इसे गंभीरता से लेते हुए पहले ही कार्रवाई के संकेत दे दिए थे। इस तरह कुल 21 पुलिस अधिकारी हेरफेर के जद में आए हैं।
सहारनपुर डीआईजी एसके माथुर के अलावा जिन लोगों का तबादला हुआ है, उनमें उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय, इलाहाबाद में तैनात डीआईजी भोलानाथ सिंह को सहारनपुर परिक्षेत्र का नया डीआईजी बनाया गया है। 34वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी में सेनानायक के पद पर तैनात आरपी चतुर्वेदी को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर, संतकबीरनगर के पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह को सेनानायक 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा, दीपक कुमार पुलिस अधीक्षक रायबरेली को पुलिस अधीक्षक सीतापुर, श्रीमती अपर्णा एच.एस. पुलिस अधीक्षक सीतापुर को पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद, एल.आर. कुमार पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ, किरण एस. सहायक पुलिस अधीक्षक प्रभारी जनपद पंचशीलनगर को पुलिस अधीक्षक रायबरेली, अब्दुल हमीद पुलिस अधीक्षक औरेया को पुलिस अधीक्षक पंचशीलनगर, अतुल शर्मा सहायक पुलिस अधीक्षक बरेली को सहायक पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ, कृपा शंकर सिंह सेनानायक 6ठवीं वाहिनी पीएसी, मेरठ को पुलिस अधीक्षक गोंडा, संजय कक्कड पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी लखनऊ को पुलिस अधीक्षक औरैया, नितिन तिवारी पुलिस अधीक्षक मैनपुरी को पुलिस अधीक्षक बिजनौर, दलवीर सिंह यादव पुलिस अधीक्षक बिजनौर को पुलिस अधीक्षक मैनपुरी बनाया गया है।
इसी प्रकार कृष्ण मोहन सेनानायक चतुर्थ वाहिनी पीएसी इलाहाबाद को पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ, ब्रजराज मीना पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय से सेनानायक 12वीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर के पद पर स्थानान्तरणाधीन को सेनानायक चतुर्थ वाहिनी पीएसी इलाहाबाद के पद पर तैनात किया गया है। रवि कुमार लोक्कू पुलिस उपमहानिरीक्षक स्थापना उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद से पुलिस उपमहानिरीक्षक अभियोजन निदेशालय लखनऊ, राजेश कुमार राय पुलिस उपमहानिरीक्षक लोक शिकायत मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ से पुलिस उपमहानिरीक्षक स्थापना उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद, जय नारायण सिंह पुलिस उपमहानिरीक्षक तकनीकी सेवाएं उत्तर प्रदेश लखनऊ से पुलिस उपमहानिरीक्षक लोकशिकायत मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ के पद पर तैनात किये गये हैं। अजय कुमार मिश्रा पुलिस अधीक्षक कानून व्यवस्था मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ से पुलिस अधीक्षक/सहायक निदेशक उत्तर प्रदेश पुलिस, राम शंकर पुलिस अधीक्षक पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में सम्बद्ध से सेनानायक 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर व सभाराज अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लखनऊ का अपर पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ पूर्व हुआ स्थानान्तरण निरस्त कर दिया गया है।