Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

देहरादून में जगदगुरु के हाथों लांच हुआ नेटवर्क10

उत्‍तराखंड के पहले 24×7 न्‍यूज चैनल नेटवर्क10 का उद्घाटन जगदगुरु राजराजेश्‍वराश्रम जी महाराज ने किया. शिमला बाइपास पर स्थित चैनल के कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में देश के जानेमाने पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा तथा जल बचाओ आंदोलन से जुड़े अनिल जोशी विशिष्‍ट अतिथि थे. शंकराचार्य ने वेदमंत्रों के बीच बारह बजे स्‍वीच ऑन करके चैनल की लांचिंग की, जिसके बाद पहला समाचार बुलेटिन प्रसारित किया गया.

उत्‍तराखंड के पहले 24×7 न्‍यूज चैनल नेटवर्क10 का उद्घाटन जगदगुरु राजराजेश्‍वराश्रम जी महाराज ने किया. शिमला बाइपास पर स्थित चैनल के कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में देश के जानेमाने पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा तथा जल बचाओ आंदोलन से जुड़े अनिल जोशी विशिष्‍ट अतिथि थे. शंकराचार्य ने वेदमंत्रों के बीच बारह बजे स्‍वीच ऑन करके चैनल की लांचिंग की, जिसके बाद पहला समाचार बुलेटिन प्रसारित किया गया.

इस दौरान आयोजित समारोह में जगदगुरु ने कहा कि हम उम्‍मीद करते हैं कि नेटवर्क10 जनता से जुड़े उन मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगा, जिस पर बड़ी बहस की जरूरत है. उन्‍होंने कहा कि हम मानते हैं कि चैनल पहाड़ की जनता की उम्‍मीद तथा भावनाओं का भी पूरा ख्‍याल रखेगा. सुंदरलाल बहुगुणा ने कहा कि पहाड़ की मातृशक्ति आज जिस दर्द और परेशानी को झेल रही यह चैनल उसकी आवाज बने तथा लोगों की उम्‍मीदों पर खरा उतरे. उन्‍होंने उम्‍मीद जताई कि नेटवर्क10 पत्रिकारिता का मानक पूरा करने के साथ आम आदमी की आवाज भी बनेगा. अनिल जोशी ने नेटवर्क10 को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यहां के जल-जंगल और बुनियादी सवाल पर पैनी नजर रखते हुए चैनल इसे दुनिया के सामने रखेगा.

उद्घाटन समारोह का संचालन चैनल के एक्‍जीक्‍यूटिव एडिटर अशोक पांडेय ने किया तथा अतिथियों का स्‍वागत चैनल के सीईओ बसंत निगम ने किया. इस दौरान चैनल कंपनी के निदेशक आरएस पवार, विवेक गुप्‍ता, राज्‍य के सूचना महानिदेशक विनोद शर्मा समेत अनेक पत्रकार, प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्‍य लोग मौजूद रहे. खास बात यह रही कि चैनल के लांचिंग समारोह में किसी नेता या मंत्री को नहीं बुलाया गया था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...