Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

Fraud Nirmal Baba (100) : निर्मल बाबा के अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित

अररिया। बिहार के अररिया जिले की एक स्थानीय अदालत ने स्वयंभू आध्यात्मिक गुरु निर्मल बाबा की अग्रिम जमानत याचिका पर बहस पूरी करने के बाद अपना फैसला मंगलवार को अगले आदेश के लिए सुरक्षित रख लिया। जिला न्यायाधीश संजय कुमार के कैंप कोर्ट ने निर्मल बाबा उर्फ निर्मलजीत सिंह नरुला की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी करने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। निर्मल बाबा के वकील देवनारायण सेन ने अग्रिम जमानत की अर्जी दी थी।

लोक अभियोजक लक्ष्मीनारायण ने प्रशासन की ओर से इस मामले में बहस की। गौरतलब है कि पूर्णिया, अररिया और किशनगंज जिले के लिए एक ही जिला न्यायाधीश है और वे तीनों जिलों में कैंप कोर्ट लगाते हैं। निर्मल बाबा के खिलाफ फारबिसगंज थाने में दायर एक मामले की सुनवाई करते हुए बीते 19 मई को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सत्येंद्र रजक ने गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया था, जिसे 22 जून को पटना उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया था।

हालांकि, पटना उच्च न्यायालय ने अपराध प्रक्रिया संहिता की संगत धाराओं के तहत निर्मल बाबा को गिरफ्तार करने से रोकने के अररिया पुलिस को कोई निर्देश देने से इनकार कर दिया था। राकेश कुमार नामक एक युवक ने बीते 21 अप्रैल को फारबिसगंज थाने में बाबा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। (एजेंसी)

फ्राड निर्मल बाबा सीरिज की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें- Fraud Nirmal Baba

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...