Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

न्‍यूज11 में एसोसिएट एडिटर बने मृत्‍युंजय ठाकुर, जम्‍प के अध्‍यक्ष बने प्रवीण

महुआ टीवी के इनपुट हेड कम एक्‍जीक्‍यूटिव प्रोड्यूसर रहे सीनियर जर्नलिस्‍ट मृत्‍युंजय ठाकुर न्‍यूज11 से जुड़ गए हैं. उन्‍होंने एसोसिएट एडिटर के रूप में ज्‍वाइन किया है. वे रांची में बैठेंगे तथा चैनल हेड हरिनारायण सिंह को रिपोर्ट करेंगे. मृत्‍युंजय यहां इनपुट देखने के साथ चैनल का लुक और कंटेंट भी सुधारेंगे. मृत्‍युंजय इन दिनों शार्ट एवं डाक्‍यूमेंट्री फिल्‍म बनाने वाली कोलकाता बेस्‍ड संस्‍था नेक्‍स्‍ट स्‍टोरी के साथ जुड़े हुए थे और रिसर्च हेड के रूप में काम कर रहे थे.

मृत्‍युंजय पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्‍होंने करियर की शुरुआत पाटलिपुत्र टाइम्‍स के साथ की थी. इसके बाद आनंद बाजार पत्रिका और दैनिक जागरण को अपनी सेवाएं दीं. ईटीसी के पटना ब्‍यूरोचीफ के रूप में इलेक्‍ट्रानिक मीडिया में कदम रखा. बीएजी के साथ काम किया इसके बाद वे महुआ की लांचिंग टीम से जुड़ गए. तीन साल से ज्‍यादा समय तक महुआ को अपनी सेवाएं दीं. महुआ न्‍यूज के पटना के ब्‍यूरोचीफ के रूप में भी काम किया. कुछ महीने पहले महुआ से इस्‍तीफा देकर नेक्‍स्‍ट स्‍टोरी से जुड गए थे.

पत्रकारों के संगठन जर्नलिस्‍ट यूनियन ऑफ मध्‍य प्रदेश (जम्‍प) के भोपाल इकाई का अध्‍यक्ष युवा पत्रकार प्रवीण चित्रांश को बनाया गया है. जम्‍प के प्रदेश अध्‍यक्ष सुरेश शर्मा ने यह नियुक्ति जम्‍प, भोपाल के संभाग प्रभारी अतुल पुरोहित की अनुशंसा पर की. प्रवीण चित्रांश वर्तमान में जैन टीवी, भोपाल के रिपोर्टर हैं. इसके पहले भी वे नवभारत, दैनिक जागरण, सहारा समय को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...