Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

12 अगस्‍त को होगा यूपी मान्‍यता प्राप्‍त संवाददाता समिति का चुनाव

 

: चुनाव कार्यक्रम घोषित : पिछले काफी समय से विवाद के चलते टल रहे उत्‍तर प्रदेश राज्‍य मुख्‍यालय मान्‍यता प्राप्‍त संवाददाता समिति का चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है. 2से 4 अगस्‍त तक नामांकन होगा. 5 अगस्‍त को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 6 अगस्‍त को नामांकन पत्रों की वापसी होगी. मतदान तथा मतगणना 12 अगस्‍त को होगा. चुनाव किशोर निगम, दीपक गिडवाणी और राजकुमार सिंह की देखरेख में होंगे. नीचे चुनाव कार्यक्रम की कॉपी. 

 

: चुनाव कार्यक्रम घोषित : पिछले काफी समय से विवाद के चलते टल रहे उत्‍तर प्रदेश राज्‍य मुख्‍यालय मान्‍यता प्राप्‍त संवाददाता समिति का चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है. 2से 4 अगस्‍त तक नामांकन होगा. 5 अगस्‍त को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 6 अगस्‍त को नामांकन पत्रों की वापसी होगी. मतदान तथा मतगणना 12 अगस्‍त को होगा. चुनाव किशोर निगम, दीपक गिडवाणी और राजकुमार सिंह की देखरेख में होंगे. नीचे चुनाव कार्यक्रम की कॉपी. 
 
उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति निर्वाचन-2012
 
कार्यक्रम
 
नामांकन प्रारम्भ           –  02 अगस्त (गुरुवार)
नामांकन अंतिम तिथि      –  04 अगस्त (शनिवार)
नामांकन पत्रों की जांच      –  05 अगस्त (रविवार)
नामांकन पत्रों की वापसी     –  06 अगस्त (सोमवार)
मतदान                  –  12 अगस्त (रविवार)
मतगणना                –   12 अगस्त (रविवार)
 
नोट-
 
1. नामांकन पत्र 02 अगस्त प्रातः 11 बजे से एनेक्सी स्थित प्रेस रूम से रजनीश से निःशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं।
 
2. नामांकन पत्र 02 से 04 अगस्त के बीच सायं 04 से 06 बजे के बीच सचिवालय एनेक्सी स्थित प्रेस रूम में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष जमा किए जाएंगे।
 
3. मान्यता प्राप्त संवाददाता अपना सदस्यता शुल्क रुपया 100/- (एक सौ) 10 अगस्त सायं 06 बजे तक सचिवालय स्थित प्रेस रूम में श्री रजनीश के पास जमा कर रसीद प्राप्त कर सकते हैं। चुनाव लड़ने एवं मतदान  करने के लिए सदस्यता शुल्क अनिवार्य है। सदस्यता शुल्क जमा न करने वाले मान्यता प्राप्त संवाददाता मतदान में भाग नहीं ले सकेंगे।
 
4. वर्ष 2012-13 के लिए राज्य मुख्यालय से मान्यता प्राप्त सभी संवाददाता (चुनाव प्रक्रिया) में भाग ले सकेंगे।
 
5. नामांकन पत्र के साथ उम्मीदवार को वर्ष 2012-13 के लिए मान्यता कार्ड की छायाप्रति लगाना अनिवार्य होगा।
 
6. मतदान के समय सदस्यों को वर्ष 2012-13 के लिए जारी राज्य मुख्यालय मान्यता कार्ड एवं सदस्यता शुल्क रसीद दिखाना होगा। इन दोनों दस्तावेजों के बिना मत पत्र नहीं दिया जाएगा।
 
7. निर्वाचन अध्यक्ष 01, उपाध्यक्ष 02, सचिव 01, संयुक्त सचिव 02, कोषाध्यक्ष 01 एवं कार्यकारिणी सदस्यों के 08 पदों के लिए होंगे।
 
 
    किशोर निगम                दीपक गिडवाणी         राजकुमार सिंह
मुख्य चुनाव अधिकारी         चुनाव अधिकारी        चुनाव अधिकारी
 
दिनांक- 01 अगस्त, 2012    
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...