Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

ईराक में बीबीसी समेत 44 मीडिया संस्‍थानों को बंद करने का आदेश

बगदाद : ईराक सरकार ने देश में संचालित हो रहे 44 मीडिया संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया है, जिनमें ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कारपोरेशन (बीबीसी) और वायस आफ अमेरिका भी शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि इराक सरकार की प्रसारक नियमन संस्था कम्युनिकेशन्स एण्ड मीडिया कमीशन (सीएमसी) ने प्रसारण लाइसेंस की फीस जमा नहीं किये जाने की वजह से यह आदेश जारी किया है हालांकि अभी उसने अपनी तरफ से कोई अन्य कार्रवाई नहीं की है।

निशाने पर आए इन 44 मीडिया संगठनों में स्थानीय निजी चैनल शरकिया और बगदादिया के अलावा अमेरिका की वित्तीय मदद से चलने वाला रेडियो सावा भी शामिल है। सीएमसी के एक उच्च पदस्थ सूत्र ने बताया कि यह आदेश स्थानीय प्रशासन को भी भेज दिया गया है जो इन मीडिया संस्थानों को बंद कराने का काम करेगा। सूत्र ने यह भी स्पष्ट किया कि इस आदेश का देश में शिया सुन्नी टकराव की रिपोर्टिग से कुछ भी लेना देना नहीं है।

कुछ समाचारों में इस आदेश के पीछे ऐसे कारणों का उल्लेख किया गया था। उधर पत्रकारों के संगठन जर्नलिस्टिक फ्रीडम्स आब्जर्वेटरी ने इस कदम का कडा विरोध किया है। संगठन के प्रमुख जियाद अल अजीली ने कहा कि देश इस समय राजनीतिक अनिश्चितता से गुजर रहा है। ऐसे समय यह कदम एकदम गलत और मूर्खतापूर्ण है। (एजेंसी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...