Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

लॉटरी निकली : अजमेर के 34 पत्रकारों को आबंटित होंगे भूखंड

नरेन शाहनी भगत की अध्यक्षता में बुधवार को कोटड़ा स्थित पत्रकार कॉलोनी के तीसरे चरण की लॉटरी निकाली गई। इसमें 34 पत्रकारों को भूखंड आवंटित किए जाएंगे। न्यास अब चौथे चरण के लिए जल्द आवेदन आमंत्रित करेगा। न्यास अध्यक्ष नरेन शाहनी भगत ने बताया कि पत्रकारों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। जानकारी के मुताबिक बुधवार को नरेन शाहनी भगत की अध्यक्षता में आवंटन समिति की बैठक हुई। इसमें न्यास सचिव पुष्पा सत्यानी व अन्य अधिकारियों के अलावा पत्रकारों के प्रतिनिधि दैनिक नवज्योति के प्रधान संपादक दीन बंधु चौधरी, दैनिक भास्कर के स्थानीय संपादक डॉ. रमेश अग्रवाल, राजस्थान पत्रिका के स्थानीय संपादक दौलत सिंह चौहान, अजयमेरू प्रेस क्लब के अध्यक्ष याद हुसैन कुरैशी शामिल हुए।

बैठक में पत्रकारों के आवेदन पत्रों की जांच के बाद लॉटरी निकालने का निर्णय किया गया। न्यास अध्यक्ष नरेन शाहनी ने लॉटरी निकाली और 34 आवेदकों के भूखंडों के नंबर घोषित किए। पत्रकारों को तय दर के मुताबिक डिमांड नोट दिए जाएंगे और राशि जमा होने के बाद आवंटन पत्र जल्द से जल्द जारी किए जाएंगे। न्यास अध्यक्ष ने बताया कि जिन पत्रकारों के आवेदन लंबित हैं उन पर भी शीघ्र ही निर्णय किया जाएगा। इस बाबत जल्दी ही समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि न्यास अब चौथे चरण की लॉटरी के लिए भी प्रयास करेगा और आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार और मुख्य मंत्री अशोक गहलोत की मंशा पत्रकारों के हितों का पूरा ध्यान रखने की रही है। इसीलिए नियमों में व्यापक शिथिलता भी सरकार ने दे रखी है।

पत्रकार कॉलोनी में पत्रकारों को तीसरे चरण के प्लॉट आवंटन का मामला 2006 से लंबित था। नगर सुधार न्यास में जन प्रतिनिधि नहीं होने का नुकसान पत्रकारों को उठाना पड़ा। दूसरे चरण की लॉटरी तत्कालीन न्यास अध्यक्ष धर्मेश जैन के कार्यकाल में निकाली गई थी। इसके बाद से ही न्यास में अध्यक्ष का पद खाली रहा। नरेन शाहनी भगत ने पदभार ग्रहण करते ही आश्वासन दिया था कि पत्रकारों को जल्दी ही भूखंड आवंटित किए जाएंगे। (प्रेनो)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...