Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

जागरण प्रकाशन की आमदनी में 134 करोड़ की बढ़ोतरी

नई दिल्ली : दुनिया में सबसे अधिक पढ़ा जाने वाला अखबार दैनिक जागरण प्रकाशित करने वाली जागरण प्रकाशन लिमिटेड (जेपीएल) ने बीते वित्त वर्ष 2011-12 के रेवेन्यू में 11.02 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। इस अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 1221.09 करोड़ रुपये से बढ़कर 1355.66 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी को विज्ञापन से मिलने वाला रेवेन्यू इस अवधि में 9.89 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी के निदेशक मंडल ने शेयरधारकों के लिए 3.50 रुपये प्रति शेयर लाभांश का प्रस्ताव किया है।

नई दिल्ली : दुनिया में सबसे अधिक पढ़ा जाने वाला अखबार दैनिक जागरण प्रकाशित करने वाली जागरण प्रकाशन लिमिटेड (जेपीएल) ने बीते वित्त वर्ष 2011-12 के रेवेन्यू में 11.02 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। इस अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 1221.09 करोड़ रुपये से बढ़कर 1355.66 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी को विज्ञापन से मिलने वाला रेवेन्यू इस अवधि में 9.89 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी के निदेशक मंडल ने शेयरधारकों के लिए 3.50 रुपये प्रति शेयर लाभांश का प्रस्ताव किया है।

कंपनी की बोर्ड बैठक में शनिवार को वित्त वर्ष 2011-12 के नतीजों को मंजूरी दी गई। कंपनी के कंसोलिडेटेड नतीजों के मुताबिक विज्ञापन आय 2010-11 के 853.99 करोड़ रुपये से बढ़कर 938.46 करोड़ रुपये हो गई। समाचार पत्र के प्रसार से जेपीएल को होने वाली आय भी इस दौरान 11.29 प्रतिशत बढ़ी है। यह 238.44 करोड़ रुपये से 265.35 करोड़ रुपये हो गई। इस अवधि में कंपनी को 178.32 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ। वार्षिक आधार पर कंपनी की प्रति शेयर आय (ईपीएस) 5.64 रुपये रही।

सालाना नतीजों पर टिप्पणी करते हुए जेपीएल के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक महेंद्र मोहन गुप्त ने कहा कि वित्त वर्ष में प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद विज्ञापन रेवेन्यू में तीसरी तिमाही के 15 प्रतिशत वृद्धि की तरह चौथी में भी 11.5 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज करने में कंपनी को सफलता मिली है। उन्होंने अंग्रेजी दैनिक मिड डे के वित्तीय प्रदर्शन पर भी संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कंपनी लागत को लेकर सतर्क है और उसे नियंत्रण में रखने के उपाय कर रही है।

बीते वित्त वर्ष की अन्य उपलब्धियों में दैनिक जागरण का आइआरएस के चौथी तिमाही के सर्वे में पहले स्थान पर बने रहना, मिड डे अंग्रेजी और मिड डे गुजराती की पाठक संख्या में वृद्धि होना और पंजाब से पंजाबी भाषा में दैनिक जागरण के दो संस्करण सफलता पूर्वक लांच करना शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कंपनी ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से नई दुनिया और नव दुनिया समाचार पत्रों का प्रकाशन करने वाली कंपनी सुवी इन्फोमैनेजमेंट (इंदौर) प्राइवेट लिमिटेड का अधिग्रहण भी किया है। साभार : जागरण

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...