आचार्य निरंजननाथ स्मृति सेवा सँस्थान के सहयोग से सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं राजस्थान साहित्य अकादमी अध्यक्ष आचार्य निरंजननाथ की स्मृति में साहित्यिक पत्रिका ‘सम्बोधन’ द्वारा प्रति वर्ष दिया जाने वाला सम्मान इस बार उपन्यास विधा पर दिया जायेगा। पुरस्कृत रचनाकार को इक्यावन हजार रुपये नगद, शाल, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किया जायेगा।
इस 15 वें अखिल भारतीय सम्मान हेतु गत पाँच वर्षों (2008-2012) में प्रकाशित उपन्यास की तीन प्रतियाँ लेखक, प्रकाशक या कोई भी शुभचिन्तक भिजवा सकता है। प्रविष्टियां 30 सितम्बर 2013 से पूर्व संयोजक के पते पर अवश्य पहुंचा दें। पुरस्कार का निर्णय 2013 में ही कर दिया जायेगा। निर्णायक मण्डल एवं सम्मान समिति के अध्यक्ष का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा।
सम्पर्क-
क़मर मेवाडी
संयोजक
आचार्य निरंजननाथ सम्मान- 2013
सम्बोधन, कांकरोली – 313324
जिला- राजसमन्द (राजस्थान)
मो- 09829161342
प्रेस विज्ञप्ति