Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

16वें स्‍थापना दिवस पर सम्‍मानित किए गए भास्‍कर के कई कर्मचारी

अजमेर : भास्कर का 16वां स्थापना दिवस शुक्रवार को भास्कर परिसर में आतिशबाजी के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में भास्कर परिवार के सदस्यों सहित आमंत्रित अतिथियों ने भाग लिया। भास्कर एचआर स्टेट हैड अमिताव नरेश, स्थानीय संपादक डॉ. रमेश अग्रवाल तथा यूनिट हैड जीके पांडे की उपस्थिति में भास्कर परिवार के सदस्यों तथा बच्चों ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों के लिए कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 10 साल से कम उम्र के बच्चों की आयोजित चेयर रेस में हर्षित खंडेलवाल ने प्रथम, नकुल गुप्ता ने दूसरा और पंकज शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त कर पुरस्कार जीते।

अजमेर : भास्कर का 16वां स्थापना दिवस शुक्रवार को भास्कर परिसर में आतिशबाजी के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में भास्कर परिवार के सदस्यों सहित आमंत्रित अतिथियों ने भाग लिया। भास्कर एचआर स्टेट हैड अमिताव नरेश, स्थानीय संपादक डॉ. रमेश अग्रवाल तथा यूनिट हैड जीके पांडे की उपस्थिति में भास्कर परिवार के सदस्यों तथा बच्चों ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों के लिए कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 10 साल से कम उम्र के बच्चों की आयोजित चेयर रेस में हर्षित खंडेलवाल ने प्रथम, नकुल गुप्ता ने दूसरा और पंकज शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त कर पुरस्कार जीते।

12 साल से बड़े बच्चों की रेस में कुलदीप शर्मा प्रथम, रजत दूसरे और हार्दिक खंडेलवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं महिलाओं की प्रतियोगिता में अर्पणा पांडे प्रथम, मधु माथुर दूसरे और संगीता खंडेलवाल तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के दौरान भास्कर परिवार के सदस्य ओम प्रकाश मलूका ने बांसुरी वादन की शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर एचआर स्टेट हैड अमिताव नरेश ने भास्कर परिवार के सदस्यों को सफलता के साथ 15 वर्ष पूरे करने पर बधाई दी।

इस मौके पर कार्यकारी संपादक डॉ. रमेश अग्रवाल ने कहा कि सभी विभागों के साथियों की मेहनत के बलबूते भास्कर लोगों की आशाओं पर खरा उतरा है। कार्यक्रम में यूनिट हैड जीके पांडे, एसएमडी हैड धीरेंद्र प्रताप सिंह, मार्केटिंग मैनेजर संदीप माथुर, विज्ञापन मैनेजर अनिल स्वर्णकार, मैनेजर फाइनेंस अजय शर्मा सहित समस्त संपादकीय और एडमिनिस्ट्रेशन स्टाफ मौजूद था। संचालन डीएनई संतोष गुप्ता ने किया।

आतिशबाजी से गूंजा परिसर : बच्चों के द्वारा केक काटने के साथ ही भास्कर परिसर में जोरदार आतिशबाजी कर 1६वें स्थापना दिवस समारोह का आगाज किया गया। इस दौरान एक से बढ़कर एक रंग बिरंगी रोशनी छोड़ने वाले पटाखे चलाए गए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने रोशनी का लुत्फ उठाया।

कर्मचारी हुए सम्मानित : भास्कर में पिछले 15 सालों से निर्बाध सेवाएं देने वाले एचआर स्टेट हैड अमिताव नरेश ने संपादकीय टीम के डॉ. रमेश अग्रवाल, प्रताप सनकत, सुरेश कासलीवाल, बृजेश शर्मा, अरविंद गर्ग, हिम्मत सिंह चौहान, मुकेश परिहार, लक्ष्मीकांत देहरू, अनिल दुबे, एसएमडी टीम के महेंद्र सिंह चौहान, हेमंत राज, प्रोडक्शन टीम के सुशील कुमार शर्मा और रामधन शर्मा सहित जितेंद्र सिंह राठौड़, अरुण कुमार खारोल तथा अरुणा शर्मा को सम्मानित किया गया।

एड एजेंसियां भी सम्मानित : कार्यक्रम के दौरान भास्कर के साथ जुड़ी विज्ञापन एंजेसियों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में राज एड एजेंसी से राजकुमार जोशी, सिद्धि एड एजेंसी से कमल वाधवा. गुप्ता एजेंसी से अनिल गुप्ता, इंडियन मार्केटिंग से वासुदेव वाधवानी, विकास एजेंसी से घनश्याम गुप्ता, गंगवाल पब्लिसिटी से सुशील गंगवाल, नीरज मोबाइल एड एजेंसी से नीरज नंदा, माहेश्वरी एजेंसी से सुधीर माहेश्वरी और गौरव पब्लिसिटी से गोपाल चौधरी को सम्मानित किया गया।

इनके अलावा किशनगढ़ से सिद्धि विनायक एजेंसी से विमल गौड़, केकड़ी से तिलक माथुर, सूरजपुरा से बालमुकुंद वैष्णव, सावर की शायरी एड एजेंसी से दरियाव नाथ योगी औैर ब्यावर की कृष्णा एड पॉइंट से नरेंद्र जेसवानी को सम्मानित किया गया। भास्कर कार्यालय में कार्यरत सहायक कर्मचारियों को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले कर्मचारियों में हिम्मत सिंह रावत, अशोक कुमार खींची, भींमसिंह पंवार, सुरेश सिंह शेखावत तथा राजकुमार थे। साभार : भास्‍कर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...