Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

महाराष्ट्र में होने वाले 16 आईपीएल पर होगी 48,00,000 लीटर पानी की बर्बादी

मुंबई : महाराष्‍ट्र के कुछ इलाकों में सूखे के जबर्दस्‍त कहर के बावजूद महाराष्ट्र में होने वाले 16 मैचों के लिए और क्रिकेट पिच के घास पर लगभग ४८००००० लीटर पानी बर्बाद किया जाने वाला है जिसमें से सिर्फ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल मैचों के दौरान मुंबई क्रिकेट असोसिएशन २२.५ लाख लीटर पानी पिचों और घास पर खर्च करने का निर्णय लिए जाने का खुलासा किया गया है।

मुंबई : महाराष्‍ट्र के कुछ इलाकों में सूखे के जबर्दस्‍त कहर के बावजूद महाराष्ट्र में होने वाले 16 मैचों के लिए और क्रिकेट पिच के घास पर लगभग ४८००००० लीटर पानी बर्बाद किया जाने वाला है जिसमें से सिर्फ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल मैचों के दौरान मुंबई क्रिकेट असोसिएशन २२.५ लाख लीटर पानी पिचों और घास पर खर्च करने का निर्णय लिए जाने का खुलासा किया गया है।

गौरतलब हो कि महाराष्ट्र में सूखे ने पिछले चालीस सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. लगातार दूसरे साल भी बारिश कम होने से ऐसी स्थिति बनी हुई है जिसके कारण ३४ जिले इस समय सूखे की चपेट में है जिसमें से सोलापुर, अहमदनगर, सांगली, पुणे, सतारा, बीड़ और नासिक सूखे से सबसे अधिक प्रभावित जिले हैं. बुलढाना, लातूर, उस्मानाबाद, नांदेड़, औरंगाबाद, जालना, जलगांव और धुले जिलों में भी स्थिति गंभीर है. सूखे के कारण लोग गाव छोड़कर शहरों की तरफ पलायन कर रहे हैं।

वहीं महाराष्ट्र में होने वाले कुल १६ मैचों के लिए लगभग ४८००००० लीटर पानी सिर्फ क्रिकेट के पिच और घास के लिए खर्च किया जाने वाला है जिसमें से ९ अप्रैल से १५ मई तक होने वाले आईपीएल के ८ मैच मुंबई के होम पिच वानखड़े स्टेडियम में होने वाला है। इसके लिए १५ दिन पहले से ही पिच तयार कर रखा गया है। प्रतिदिन करीब ६ टैंकर (प्रति टैंकर १० हजार लीटर) पानी इस पिच पर खर्च किया जायेगा। इस स्टेडियम में लगाने वाले पानी की आपूर्ति मेट्रो सिनेमा के पास बने बोरवेल से किये जाने का दावा मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा किया गया है। इस बारे में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य नदीम मेनन ने दिए बयान में बताया है कि मैदान पर सही तरीके से घास का उगा होना आवश्यक है ताकि खिलाड़ी खेल के दौरान जख्मी न हो जाये।

उन्होंने बताया कि हर मैदान बीसीसीआई के तय नियमों के अनुसार ही टायर किया जाता है जिसके लिए पानी की जरूरत होती है। इसके साथ ही पुणे सहित दुसरे शहरों में आईपीएल मैच होने हैं। पुणे के सुब्रत राय सहारा स्टेडियम में भी ८ मैच होने हैं जिसके लिए २२.५ लाख लीटर पानी की खपत होने का अनुमान मेनन ने व्यक्त किया है।

मुंबई के युवा व प्रतिभाशाली पत्रकार नागमणि पांडेय की रिपोर्ट. संपर्क- [email protected]

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...