Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

जागरण में बंपर छंटनी (17) : गोरखपुर के वरिष्‍ठ पत्रकार ने दी कार्यालय के सामने आत्‍मदाह करने की चेतावनी

दैनिक जागरण, गोरखपुर से खबर है कि छंटनी के शिकार बनाए जाने वाले एक वरिष्‍ठ पत्रकार के चेतावनी से प्रबंधन के हाथ-पांव फूल गए हैं. प्रबंधन ने छंटनी के लिए चार-पांच कर्मचारियों की लिस्‍ट बनाई हुई है, जिसमें एक वरिष्‍ठ पत्रकार भी शामिल हैं. इनकी गिनती गोरखपुर में जागरण के सीधे-सरल और साख वाले पत्रकारों में की जाती है. ये पिछले बाइस सालों से दैनिक जागरण को गोरखपुर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इनकी ना तो किसी से दोस्‍ती है ना किसी से बैर, इसके चलते ही प्रबंधन के निशाने पर आ गए हैं.

इन्‍हें बुलाकर इनसे इस्‍तीफा देने के लिए कहा गया तो इन्‍होंने प्रबंधन से साफ कह दिया कि 22 साल इस संस्‍थान के साथ गुजारा, अब रिटायरमेंट का समय है. नौकरी कहीं मिलने नहीं वाली, इस्‍तीफा देने के बाद मरने वाली नौबत आ जाएगी. इसलिए इस्‍तीफा देकर मरने से अच्‍छा है कि मैं जागरण कार्यालय के सामने आत्‍मदाह कर लूं. उन्‍होंने बहुत ही सख्‍त लहजे में प्रबंधन को चेता दिया है कि मैं आत्‍मदाह करूंगा और इस कामना के साथ कि जागरण समूह पूरी तरह नष्‍ट हो जाए.

इनके इस चेतावनी के बाद जागरण प्रबंधन के हाथ-पांव फूल गए हैं तथा सांसें हलक में अटक गई है. जागरण के पत्रकारों में तो प्रबंधन के रवैये को लेकर रोष है ही, अब दूसरे अखबारों के पत्रकार भी जागरण के साथियों के साथ हो रही इस नाइंसाफी से बहुत ही कुपित हैं. अखबार को बनिया की दुकान बना दिया गया है, जहां जब मन किया सौदा दिया, नहीं मन किया तो टरका दिया. पर पहली बार जागरण प्रबंधन के हरामखोरी को करारा चेतावनी मिली है. अगर खुदा ना खास्‍ता इस तरह की स्थिति हो गई तो जागरण प्रबंधन को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है.

Related News-  jagran chhatni 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...