Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

रिलायंस और टीवी18 में करार, 2100 करोड़ में होगा ईटीवी का अधिग्रहण

पिछले कई दिनों से चल रहा कयासबाजियों का दौर खतम हो गया है. रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीवी18 ब्रॉडकास्ट के बीच करार फाइनल हो गया है. करार के तहत रिलायंस इंडस्ट्रीज ईटीवी चैनल की हिस्सेदारी टीवी18 ब्रॉडकास्ट को बेचने वाली है. वहीं, 4जी प्लेटफॉर्म के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज को टीवी18 और नेटवर्क18 का कंटेंट उपलब्‍ध कराया जाएगा.

पिछले कई दिनों से चल रहा कयासबाजियों का दौर खतम हो गया है. रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीवी18 ब्रॉडकास्ट के बीच करार फाइनल हो गया है. करार के तहत रिलायंस इंडस्ट्रीज ईटीवी चैनल की हिस्सेदारी टीवी18 ब्रॉडकास्ट को बेचने वाली है. वहीं, 4जी प्लेटफॉर्म के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज को टीवी18 और नेटवर्क18 का कंटेंट उपलब्‍ध कराया जाएगा.

टीवी18 का कहना है कि ईटीवी के चैनलों का 2,100 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया जाएगा. टीवी18 के बोर्ड आफ डाइरेक्‍टर्स ने आज की मीटिंग में इनाडु के चैनलों में हिस्‍सेदारी खरीदने को मंजूरी दे दी है. इस मंजूरी के तहत इनाडु हिंदी रीजनल न्‍यूज चैनल ईटीवी यूपी-उत्‍तराखंड, ईटीवी एमपी-सीजी, ईटीवी राजस्‍थान, ईटीवी बिहार-झारखंड, ईटीवी उर्दू चैनल में शत प्रतिशत हिस्‍सेदारी के अलावा ईटीवी मराठी, ईटीवी कन्‍नड़, ईटीवी बांग्‍ला, ईटीवी गुजराती, ईटीवी उडि़या के साथ-साथ ईटीवी नॉन तेलगू जनरल इंटरटेनमेंट चैनल में पचास फीसदी की हिस्‍सेदारी को मंजूरी दी गई है. ईटीवी के तेलुगु चैनलों में 24.5 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का विकल्प रहेगा.

पूंजी जुटाने के लिए टीवी18 और नेटवर्क18 2,700 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू लाने वाली हैं. नेटवर्क18 के इश्यू का अधिकतम मूल्य 60 रुपये प्रति शेयर होगा, जबकि टीवी18, 40 रुपये प्रति शेयर के भाव पर राइट्स इश्यू लाएगी. राइट्स इश्यू के जरिए नेटवर्क18, टीवी18 के 1400 करोड़ रुपये के शेयर खरीदने वाली है. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने ट्रस्ट के जरिए टीवी18 के प्रोमोटरों को राइट्स इश्यू में पैसे लगाने के लिए फंड देने का फैसला किया है.

रिलायंस इंडस्ट्रीज का कहना है कि नेटवर्क18 के प्रोमोटरों द्वारा जारी ऑप्शनली कंवर्टिबल डिबेंचरों (ओसीडी) में कंपनी सब्सक्राइब करेगी. नेटवर्क18 के डिबेंचरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के इंडीपेंडेंट ट्रस्ट के जरिए निवेश किया जाएगा. ट्रस्ट के जरिए मैनेजमेंट, कारोबार और संपादकीय स्वतंत्रता के लिए निवेश किया जाएगा. टीवी18 ब्रॉडकास्ट का बोर्ड पोस्टल बैलट के जरिए शेयरधारकों से अधिग्रहण और राइट्स इश्यू के लिए मंजूरी लेगा. माना जा रहा है कि राइट्स इश्यू के बाद नेटवर्क18 और टीवी18 कर्जमुक्त कंपनियां हो जाएंगी.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...