Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

रिलायंस के दबाव में टीवी18 के कई चैनलों से 320 लोगों की छंटनी

अगर आप आज शाम नोएडा स्थित फिल्म सिटी जाएंगे तो आपको वहां हर एक की जुबान पर आईबीएन7 में चल रही छंटनी की चर्चा सुनने को मिलेगी. आज का दिन रोज के दिन की तरह नहीं था. बेहद मनहूस दिन. लोग नौकरियां करने पहुंचे पर उन्हें एचआर ने बुलाकर लिफाफा पकड़ाया और बाहर जाने के लिए कह दिया गया. आईबीएन7 से दर्जनों लोग निकाले गए हैं जिनमें कुछ वरिष्ठ और कई सारे कनिष्ठ हैं.

अगर आप आज शाम नोएडा स्थित फिल्म सिटी जाएंगे तो आपको वहां हर एक की जुबान पर आईबीएन7 में चल रही छंटनी की चर्चा सुनने को मिलेगी. आज का दिन रोज के दिन की तरह नहीं था. बेहद मनहूस दिन. लोग नौकरियां करने पहुंचे पर उन्हें एचआर ने बुलाकर लिफाफा पकड़ाया और बाहर जाने के लिए कह दिया गया. आईबीएन7 से दर्जनों लोग निकाले गए हैं जिनमें कुछ वरिष्ठ और कई सारे कनिष्ठ हैं.

बात सिर्फ आईबीएन7 तक  ही सीमित नहीं है. टीवी18 के सारे चैनलों पर छंटनी की गाज गिराई गई है. सीएनएन-आईबीएन, सीएनबीसी-आवाज, कलर्स समेत सारे चैनलों पर गाज गिराई गई है. सब मिलाकर 320 लोग निकाले गए हैं या निकाल दिए जाएंगे. इसके बाद भी सौ लोगों की एक लिस्ट तैयार हो रही है. इस बड़ी छंटनी के खिलाफ कहीं से कोई विरोध की आवाज नहीं उठ रही. मुकेश अंबानी के नेतृत्व में नेटवर्क18 के आने के बाद राघव बहल और राजदीप सरदेसाई जैसे कम शेयर वाले मालिक भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं. मुकेश अंबानी के रिलायंस वाले मीडिया मैनेजर अब इन चैनलों को चलाने लगे हैं.

बड़े बड़े क्रांतिकारी, वामपंथी, रंगकर्मी, नक्सलवादी, घनघोर चिंतक टाइप शूरमा इन चैनलों में कार्य कर रहे हैं पर वे अपने आसपास हो रहे इस उत्पीड़न, कत्लेआम, छंटनी, गुंडागर्दी के खिलाफ एक शब्द नहीं बोल रहे क्योंकि अंततः उनका सारा चिंतन, उनकी सारी क्रांतिकारिता उनके पापी पेट के आगे पानी भरने चली जाती है. वे सब गजब की चुप्पी साधे हैं. इनके पास एक शब्द भी नहीं है बोलने के लिए. ये न तो फेसबुक पर इस संबंध में कोई बात लिख पाएंगे और न ही अपने आफिस में इस पर कोई बात बोल पाएंगे.

लेकिन यही कथित क्रांतिकारी आपको अन्य मसलों पर, जीवन, देश, दुनिया को लेकर अच्छे-बुरे के बारे में खुलकर चर्चा करते, प्रवचन देते दिख जाएंगे. पर अब जब वाकई इनके सामने हो रहे अच्छे-बुरे में से किसी एक का साथ, पक्ष लेने का वक्त आया है तो ये नपुंसक चुप्पी, शिखंडी कायरता दिखाते हुए दाएं बाएं से आंख बचाकर निकल जाएंगे. फिलहाल आज टीवी न्यूज इंडस्ट्री में कोहराम मचा हुआ है. बड़े पैमाने पर हो रही इस छंटनी से पत्रकार समुदाय दहशत में है.

मूल खबर…

सीएनएन-आईबीएन और आईबीएन7 न्यूज चैनलों में कल से शुरू होगी 30 प्रतिशत छंटनी

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...