Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

नेटवर्क18 के मुंबई स्थित माटुंगा आफिस में मचा कोहराम, 60 मीडियाकर्मियों की छंटनी

मुकेश अंबानी, राघव बहल और राजदीप सरदेसाई के स्वामित्व वाले टीवी18 समूह की कंपनी नेटवर्क18 के माटुंगा रोड आफिस में आज सुबह से कोहराम मचा दिखा। यहां एचआर विभाग ने सुबह 11 बजे से उन कर्मचारियों में से एक-एक कर्मचारी को बुलाना शुरू किया जिनकी छंटनी की जानी थी। जिनकी छंटनी होनी थी उसमें जो कर्मचारी ऑफिस ही नहीं आए,  उनको एचआर वालों ने फोन कर बुलाया और नौकरी खत्‍म करने का लेटर एवं चेक थमाया।

मुकेश अंबानी, राघव बहल और राजदीप सरदेसाई के स्वामित्व वाले टीवी18 समूह की कंपनी नेटवर्क18 के माटुंगा रोड आफिस में आज सुबह से कोहराम मचा दिखा। यहां एचआर विभाग ने सुबह 11 बजे से उन कर्मचारियों में से एक-एक कर्मचारी को बुलाना शुरू किया जिनकी छंटनी की जानी थी। जिनकी छंटनी होनी थी उसमें जो कर्मचारी ऑफिस ही नहीं आए,  उनको एचआर वालों ने फोन कर बुलाया और नौकरी खत्‍म करने का लेटर एवं चेक थमाया।

माटुंगा रोड ऑफिस से तकरीबन 60 कर्मचारियों को निकाला गया है। इनमें से टेक टू, कम्‍पेयर इंडिया, इन डॉट कॉम हिंदी व अंग्रेजी साइटों से सभी कर्मचारियों को बाहर का रास्‍ता दिखा दिया गया है। अब ये साइट्स हमेशा के लिए बंद हो गई है। दूसरी ओर, मनीकंट्रोल अंग्रेजी की रिपोर्टिंग टीम के दस कर्मचारिेयों की नौकरी चली गई है। हालांकि, हिंदी मनीकंट्रोल में पांच कर्मचारी हैं और सभी सुरक्षित हैं। दक्षिण भारतीय पत्रकारों की गढ़वाली साइट फर्स्‍टपोस्‍ट के सभी कर्मचारी बचे हुए हैं।

आज जिन कर्मचारियों को निकाला गया उनमें से जिनका जॉब एक साल से कम पुराना था, उनको एक महीने का वेतन दिया गया है। यानी उन्‍हें चालू महीने का ही वेतन मिल पाया है। जबकि, जो कर्मचारी एक साल से ज्‍यादा पुराने थे उनको तीन महीने का सीटीसी वेतन दिया गया है। मतलब, अगस्‍त, सितंबर और अक्‍टूबर का वेतन।

माटुंगा रोड ऑफिस से आने वाले दिनों में और कितने कर्मचारी बाहर होंगे, पता नहीं चल पाया है। लेकिन, यह ऑफिस लोअर परेल शिफ्ट होने पर अकाउंटस, एचआर, सिस्‍टम एवं एडमिनेस्‍ट्रेशन के कर्मचारियों पर भी गाज गिरेगी।  भड़ास ने पहले ही आशंका व्यक्त की थी कि यहां बड़े पैमाने पर छंटनी करने की तैयारियां चल रही हैं. ये है पुरानी खबर का लिंक..

खाली होगा नेटवर्क18 का माटुंगा रोड का आफिस, कइयों की नौकरी जाएगी
http://bhadas4media.com/edhar-udhar/13961-2013-08-22-09-35-41.html

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...