Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

आनलाइन शॉपिंग कम्पनी होमशॉप 18 का फ्रॉड देखिए

यशवंत जी, मैंने दिनांक 11 नवंबर को होमशॉप 18 की वेबसाइट से एक गीजर आर्डर किया था. उस वक़्त बताया गया कि उत्पाद 20 नवंबर तक पहुंचा दिया जाएगा, परन्तु 21 नवंबर कि शाम 8 बजे तक उत्पाद की शिपमेंट भी नहीं हुआ था. जब मैंने ग्राहक देखभाल सेवा में फ़ोन लगाया तो उन्होंने कहा कि देरी के लिए क्षमा चाहते हैं. आपका सामान हमारे एंड से डिलीवरी के लिए निकल चुका है और 23 नवंबर तक आपके घर पहुंचा दिया जाएगा। बात ख़त्म होने के 10 मिनट के अंदर होमशॉप 18 के मेरे अकाउंट में शिपमेंट की डिटेल अपडेट कर दी गई. साथ ही मेरे मोबाइल फ़ोन पर इससे सम्बंधित एक एसएमएस भी प्राप्त हुआ, जिसमे बताया गया था कि उत्पाद रेड एक्सप्रेस नमक कूरियर से भेजा गया है, जिसका एडब्लूबी नंबर 17292 है. जब मैंने उपरोक्त कूरियर कंपनी कि वेबसाइट पर जाकर ट्रैक किया तो उसमे किसी पुराने शिपमेंट/डिलीवरी कि डिटेल दिख रही थी. मैंने  पुष्टि के लिए सम्बंधित कूरियर कंपनी की ग्राहक सेवा में फ़ोन करके पूछा तो उन्होंने बताया कि गलत एडब्लूबी नंबर दिया गया है, आप सम्बंधित कंपनी से संपर्क करें। 

जब मैंने होमशॉप 18 की ग्राहक देखभाल अधिकारी को बताया तो उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटे में आप शिपमेंट ट्रैक कर पाएंगे। मैंने विश्वास करके फ़ोन रख दिया। फिर 22 नवंबर कि रात को ट्रैक किया तो भी वही पुराना डिटेल दिख रहा था. जब मैंने पुनः होमशॉप 18 की ग्राहक देखभाल अधिकारी से बात की तो उन्होंने कहा कि भले ही आप ट्रैक नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन कल शाम तक उत्पाद आपके घर तक जरूर पहुँच जाएगा। मैंने फिर से विश्वास कर लिया, परन्तु 23 नवंबर को भी मुझे सामान नहीं मिला। जब मैंने फिर से होमशॉप 18 की ग्राहक देखभाल अधिकारी से बात की तो उन्होंने कहा कि दरअसल आपका उत्पाद मैन्युफैक्चरर सेल्फ डिलीवरी सर्विस के माध्यम से भेजा गया है, इसी वजह से आप शिपमेंट की स्टेटस चेक नहीं कर पा रहे हैं. हम एक बार फिर आपसे देरी के लिए माफ़ी चाहते हैं और आपको विश्वास दिलाते हैं कि आपका सामान 25 नवंबर तक जरूर पहुंचा दिया जाएगा। 
 
जब मैंने कहा कि अब मुझे गीजर नहीं चाहिए, आप आर्डर कैंसिल करके मेरा पैसा रिफंड कर दीजिये, तो उन्होंने कहा कि, हम क्षमा चाहते हैं, इस स्टेज पर आर्डर कैंसिल नहीं किया जा सकता, इसलिए यदि आपको प्रोडक्ट नहीं चाहिए तो जब यह आपको डिलीवरी की जायेगा, तो आप उसे एक्सेप्ट नहीं कीजियेगा। मैंने उनसे जब ब्याज हानि की बात की तो उन्होंने कहा कि हमारी पालिसी इस तरह के किसी भी हानि के लिए मुआवजा देने के लिए बाध्य नहीं है. आप कल तक इंतज़ार कर लीजिये, आपका प्रोडक्ट बेसिस पर डिलीवर करवाने के लिए यहाँ से मेल कर दिया गया है. आजिज आकर मैंने फेसबुक पर यह लिखा कि इस फ्रॉड कंपनी से सामान न खरीदें। बावजूद इसके आज भी डिलीवरी नहीं मिली। जब मैंने आज फिर होमशॉप 18 की ग्राहक देखभाल अधिकारी से बात की तो उन्होंने फिर से कहा कि अगले दो दिन में सामान आपके घर तक पहुंचा दिया जाएगा। अब आप लोग ही बताएं कि क्या यह कंपनी फ्रॉड नहीं है? नीचे बिल के कुछ स्क्रीनशाट दिये जा रहे हैं।
 
चैतन्य चन्दन 
सम्पर्क- 09654764282
 
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...