कई चैनलों को अपनी सेवाएं चुके तरुण गुप्ता के बारे में खबर है कि वे ए2जेड चैनल से जुड़ गए हैं. चैनल प्रबंधन ने उन्हें यूपी का मार्केटिंग मैनेजर नियुक्त किया है. पूरे यूपी के मार्केटिंग की जिम्मेदारी तरुण के कंधों पर होगी. तरुण की गिनती तेजतर्रार मीडिया मैनेजरों में होती है. मध्य प्रदेश से खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार अनिल सौमित्र भाजपा की पत्रिका चरैवेति के संपादक बन गए हैं.
पंजाब केसरी से खबर है कि मयंक गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर रिपोर्टर थे. इन्होंने अपनी नई पारी साधना न्यूज के साथ शुरू की है. मयंक इसके पहले लम्बे समय तक चैनल वन को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. दो महीने पहले ही उन्होंने चैनल वन से इस्तीफा देकर पंजाब केसरी का दामन थामा था.






