Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

इलाहाबाद

इलाहाबाद रेलवे स्‍टेशन पर भगदड़, 20 लोगों के मरने की खबर

इलाहाबाद। मौनी अमावस्या के अवसर पर महाकुंभ में संगम स्नान के लिए उमड़ी भीड़ इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर हादसे का शिकार हो गई है। भगदड़ में 20 लोगों के मरने की खबर है। हादसा प्लेटफॉर्म नंबर चार पर हुआ जहां एक फुटओवर ब्रिज की रेलिंग टूट जाने के बाद भगदड़ मच गई। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। इसके पहले कुंभनगर में सेक्‍टर 12 में भगदड़ से दो लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों की संख्‍या और भी बढ़ सकती है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी मरने वालों की आधिकारिक संख्‍या नहीं बताई गई है। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर स्‍थानार्थियों की भारी भीड़ थी। भीड़ जब बेकाबू होने लगी तो पुलिस ने उसे संभालने की बजाय बल प्रयोग करना शुरू कर दिया। इससे भगदड़ मच गई और लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे। भारी भीड़ के दबाव और भगदड़ के चलते प्लेटफॉर्म नंबर छह पर फुट ओवर ब्रिज की रेलिंग टूट गई इससे कई लोग ट्रैक पर भी गिर गए। जबकि कई लोग प्लेटफॉर्म पर मची भगदड़ के चलते नीचे गिरकर दब गए।
 
फिलहाल घटनास्थल पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। दूसरी तरफ सेक्टर मजिस्ट्रेट अभय राज ने बताया कि सेक्टर 12 में भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई और इस दौरान दो व्यक्तियों की कुचले जाने से मौत हो गई। इनमें एक महिला वाराणसी की है, जबकि एक अधेड़ पुरुष पश्चिम बंगाल से कुंभ स्नान के लिए यहां आए थे। 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...