Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

जब ‘खंडूड़ी हैं जरूरी’ तो 2009 में उन्हें हटाया क्यों गया!

देहरादून। कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी चौधरी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा के पास कोई चुनावी मुददा नहीं रहा इसलिए ‘खंडूडी हैं जरूरी’ का नारा देकर अपनी मजबूरी दिखा रहे हैं। भाजपा का यह नारा बेअसर हो चुका है क्योंकि मतदाता पूछ रहे हैं कि जब खंडूड़ी जरूरी हैं तो 2009 में उन्हें हटाया क्यों गया? उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो मुद्दे उठाए हैं उसका व्यापक असर हो रहा है। इससे आम मतदाता कांग्रेस से जुड़ रहा है। शनिवार को वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी ने चुनावों में जो भी मुद्दे उठाए हैं उन्हें मतदाताओं का पूर्ण समर्थन मिल रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता कि कांग्रेस की रैलियों में भारी संख्या में लोगों ने शिरकत की जबकि भाजपा के स्टार प्रचारकों की रैलियों में सन्नाटा रहा।

इसके पीछे सबसे बड़ी वजह यह है कि भाजपा मुद्दाविहीन राजनीति कर रही है। मतदाता परिवर्तन चाहते हैं। यह बात गहराई तक महसूस की जा रही है। इससे तय है कि कांग्रेस 37-42 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य के विकास के प्रति साफ व स्पष्ट सोच रखती है और उसी के अनुरूप योजना तैयार करेगी। पर्यटन, ऊर्जा , उद्योग, जैविक कृषि व तराई को सीड जोन बनाने के लिए कांग्रेस वचनबद्ध है।

चौधरी वीरेंद्र ने कहा कि चुनाव प्रचार थम जाने के बाद मतदान तक यानी अगले 40 घंटों तक कार्यकर्ताओं का सतर्क किया गया है, क्योंकि विरोधी दल लोगों को गुमराह करने की साजिश कर सकते हैं। कांग्रेस ने कहा कि पर्यवेक्षकों व प्रत्याशियों की रिपोर्ट के आधार पर कुछ शीर्ष पदाधिकारियों का निष्कासन हुआ है। इनमें एक दो नाम ऐसे हैं जिन्हें सूचनाओं के अभाव में नोटिस दिया गया था। इन्हें जारी नोटिस रविवार को वापस ले लिया जाएगा। इनमें पूर्व महामंत्री मेहरसिंह (हरिद्वार) व उनकी पत्नी टीका देवी शामिल हैं। वीरेंद्र सिंह ने कहा कि तीन नए प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किए गए हैं। इनमें मथुरा दत्त जोशी, मोहन पाठक व शिल्पी अरोड़ा शामिल हैं। ये तीनों प्रवक्ता कुमाऊं मंडल से हैं। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...