Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

वर्ष 2011 का माणक अलंकरण वरिष्‍ठ पत्रकार देवीसिंह बड़गूजर को

जोधपुर। वर्ष 2011 का माणक अलंकरण वरिष्ठ पत्रकार एवं हरदम के प्रकाशक/संपादक देवीसिंह बडग़ूजर को देने की घोषणा की गई है। इसी कड़ी में मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी उ.प. रेलवे ललित बोहरा को विशिष्ट प्रोत्साहन पुरस्कार जनसम्पर्ककर्मी, दूसरे विशिष्ट पुरस्कार छायाकार कार्टूनिस्ट के लिए लोकेन्द्र सिंह कार्टूनिस्ट पत्रिका/डेली न्यूज तथा तीसरे विशिष्ट पुरस्कार के लिए जलते दीप ग्रुप के टीवी कैमरामैन पत्रकार लक्ष्मीकांत पुरोहित छेनू माणक टीवी का चयन किया गया है। दैनिक जलते दीप के संस्थापक संपादक स्व.माणक मेहता की 37वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को आयोजित एक संगोष्ठी में राजस्थान मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष जस्टिस राजेश बालिया ने इसकी घोषणा की।

जोधपुर। वर्ष 2011 का माणक अलंकरण वरिष्ठ पत्रकार एवं हरदम के प्रकाशक/संपादक देवीसिंह बडग़ूजर को देने की घोषणा की गई है। इसी कड़ी में मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी उ.प. रेलवे ललित बोहरा को विशिष्ट प्रोत्साहन पुरस्कार जनसम्पर्ककर्मी, दूसरे विशिष्ट पुरस्कार छायाकार कार्टूनिस्ट के लिए लोकेन्द्र सिंह कार्टूनिस्ट पत्रिका/डेली न्यूज तथा तीसरे विशिष्ट पुरस्कार के लिए जलते दीप ग्रुप के टीवी कैमरामैन पत्रकार लक्ष्मीकांत पुरोहित छेनू माणक टीवी का चयन किया गया है। दैनिक जलते दीप के संस्थापक संपादक स्व.माणक मेहता की 37वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को आयोजित एक संगोष्ठी में राजस्थान मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष जस्टिस राजेश बालिया ने इसकी घोषणा की।

ध्यान रहे कि सन 1965 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में देवीसिंह बडग़ूजर ने सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपने क्षेत्र में काफी सेवाएं दी। 1971 के भारत-पाक युद्ध के बाद अपने व्यवसाय के साथ-साथ लेखन का काम भी शुरू कर दिया। देश भक्ति के गीत और अन्य रचनाए आदि भी लिखी जिन्हें स्थानीय अखबार दैनिक जनगण और दैनिक जलते दीप ने प्रकाशित भी किया था। 1973 में दैनिक जनगण के रविवारीय परिशिष्ठ में बच्चों के लिए गप्पी काका की गप्पे शीर्षक से कॉलम लिखना शुरू किया था। दैनिक जलते दीप में भी समसामयिक लेख प्रकाशित होते रहे। सन 1975 में इंजीनियरिंग लाइन को छोड़कर दैनिक जलते दीप से जुड़ कर पूर्णतया पत्रकारिता के क्षेत्र में उतर आए देवीसिंह बडगूजर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। दैनिक जलते दीप के रविवारीय पृष्ठ में काका जोधपुरी के नाम से देवीसिंह बडग़ूजर ने बच्चों, बूढ़े-जवानों के सवालों का जवाब देने का कॉलम शुरू किया, जिसने देवीसिह बडगूजर को एक नई पहचान दी। खोजपूर्ण एवं सही तथ्यों के साथ समाचार संकलन में विश्वास रखने वाले देवीसिंह बडगूजर को गोटारू में गैस का भंडार मिला शीर्षक वाली खबर सही पाने पर दैनिक जलते दीप के प्रबंध पक्ष ने दोहरा इंकरीमेंट दिया और इसकी खबर भी प्रथम पृष्ठ पर बाक्स में छापी। रेगिस्तान के समुन्दर में हरियाली की चादर ओढाएगी राजस्थान नहर और रेगिस्तान के सूखें कंठों को तर करेगा हिमालय का पानी। रेत के समुन्दर में श्वेत क्रांति लाएगी बीकोनर डेयरी, बीकानेर से बांग्लादेशियों को पाक भेजा जाता है। जैसी चर्चित खबरे लिखने वाले देवीसिंह बडग़ूजर दैनिक जलते दीप के विशेष संवाददाता के पद पर रहते हुए भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन वर्ष 1986 में राजस्थान के पहले प्रतिरक्षा संवाददाता के रूप बेसिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।

जलते दीप में डाक संस्करण प्रभारी, सिटी संस्करण प्रभारी के अलावा समाचार संपादक के रूप में भी कार्य करने वाले देवीसिंह बडगूजर को 1999 में दैनिक भास्कर से बुलावा आया। राजस्थान के पहले प्रतिरक्षा संवाददाता होने के नाते उन्हें कारगिल जाकर युद्ध की रिपोटिंग करनी थी। सो लम्बे समय तक दैनिक जलते दीप से जुडे रहने वाले देवीसिंह बडगूजर ने राष्ट्रप्रेम के कारण दैनिक भास्कर से जुड़कर कारगिल गए और वहां दो बार मौत के मुंह से बचकर युद्ध की रिपोर्टिंग की। दैनिक भास्कर में रहते हुए सैन्य और औद्योगिक क्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्रों की खबरों का प्रकाशन कर बहुत ही सम्मान पाया। तत्पश्चात 2002-03 में दैनिक भास्कर से अलग होकर मकराना मौहल्ला में अपने स्वयं का कम्प्यूटर सेन्टर खोला और वहां स्कूली- कॉलेज के छात्र-छात्राओं को कम्प्यूटर शिक्षा उपलब्ध कराई। इस बीच हिन्दी साप्ताहिक हरदम का प्रकाशन शुरू किया। आज हरदम राजस्थान सरकार और भारत सरकार के विभागों के सरकारी विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त समाचार पत्र है। साथ ही हरदम मारवाड का पहला हिन्दी साप्ताहिक अखबार है जो वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। इसी दौरान सांध्य दैनिक राजस्थान केसरी से जुडे और उसका सफल प्रकाशन किया। तत्पश्चात दैनिक नवज्योति जोधपुर से जुड गए। वर्तमान समय में दैनिक नवज्योति में वरिष्ठ उप संपादक/सीनियर रिपोर्टर के पद पर अपनी कलम का जादू चला रहे है। प्रेस रिलीज

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...