Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2012-13 के लिए प्रवेश प्रारम्भ

: प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग, मीडिया शोध, वेब टेक्नालोजी तथा विकास प्रबंधन में नए पाठ्यक्रम :  माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल में शैक्षणिक सत्र 2012&2013 में संचालित होने वाले विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है. विश्वविद्यालय द्वारा मीडिया मैनेजमेंट, विज्ञापन एवं विपणन संचार, मनोरंजन संचार, कॉर्पोरेट संचार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार तथा विकास प्रबंधन में एम.बी.ए. पाठ्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं.

: प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग, मीडिया शोध, वेब टेक्नालोजी तथा विकास प्रबंधन में नए पाठ्यक्रम :  माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल में शैक्षणिक सत्र 2012&2013 में संचालित होने वाले विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है. विश्वविद्यालय द्वारा मीडिया मैनेजमेंट, विज्ञापन एवं विपणन संचार, मनोरंजन संचार, कॉर्पोरेट संचार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार तथा विकास प्रबंधन में एम.बी.ए. पाठ्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं.

2 वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के अंतर्गत एम.जे. (पत्रकारिता स्नातकोत्तर), एम.ए.विज्ञापन एवं जनसंपर्क, एम.ए.जनसंचार, एम.ए.प्रसारण पत्रकारिता, एम.एससी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, तथा एम.एससी. मीडिया शोध जैसे पाठ्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं. इस वर्ष चार वर्षीय बी.टेक. प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग का पाठ्यक्रम भी प्रारम्भ किया गया है. तीन वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रमों के अंतर्गत बी.ए.जनसंचार, बी.एससी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, बी.एससी.ग्राफिक्स एवं एनीमेशन, बी.एससी.मल्टीमीडिया तथा बी.सी.ए. पाठ्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं.

कंप्यूटर में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के अंतर्गत एमसीए के अतिरिक्त एम.एससी. वेब टेक्नोलॉजी में नया पाठ्यक्रम प्रारम्भ किया गया है. साथ ही एक वर्षीय एम.लिब., बी.लिब. तथा पी.जी.डी.सी.ए. पाठ्यक्रम भी संचालित हो रहे हैं. एक वर्षीय सांध्यकालीन पाठ्यक्रमों के अंतर्गत वीडियो प्रोडक्शन, वेब संचार, पर्यावरण संचार, योगिक स्वास्थ्य प्रबंधन एवं अध्यात्मिक संचार तथा भारतीय संचार परंपराएँ जैसे स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं. मीडिया अध्ययन में एम.फिल. तथा संचार, जनसंचार तथा कंप्यूटर विज्ञान में पीएच.डी. हेतु आवेदन आमंत्रित किये गए हैं.

यह प्रवेश प्रक्रिया विश्वविद्यालय के भोपाल, नोएडा एवं खंडवा स्थित परिसरों के लिए है. पाठ्यक्रमों में आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई 2012 है. प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन 10 जून 2011 को भोपाल, कोलकाता, जयपुर, पटना, रांची, लखनऊ नॉएडा, खंडवा, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, तथा शहडोल केन्द्रों पर किया जायेगा. इस वर्ष विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है.

ऑनलाइन आवेदन हेतु www.mponline.gov.in पर लॉगओन कर सिटीजन सर्विसेस पर क्लिक करें. अधिक जानकारी विवरणिका और आवेदन पत्र हेतु विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mcu.ac.in पर लॉगऑन करें या किसी भी परिसर में पधारें अथवा फोन करें 0755-2553523 (भोपाल), 0120-4260640 (नॉएडा), 0733-2248895 (खंडवा). विश्वविद्यालय के सभी पाठ्यक्रम रोजगारोन्मुखी हैं एवं मीडिया के क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराते हैं.

डॉ. पवित्र श्रीवास्तव
निदेशक-प्रवेश

प्रेस विज्ञप्ति

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...