Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

आईआरएस 2012 पहली तिमाही (4) : प्रभात खबर फिर सबसे तेज बढ़ता हिंदी अखबार

: झारखंड-बिहार में भी सबसे तेज वृद्धि दर : बिहार में 35.24% नये पाठक जोड़े : धनराज (धनबाद, रांची व जमशेदपुर) में नंबर एक पर कायम : रांची : प्रभात खबर ने एक बार फिर शीर्ष 10 हिंदी अखबारों में सबसे ज्यादा पाठक वृद्धि दर दर्ज की है. आइआरएस (इंडियन रीडरशिप सर्वे) द्वारा जारी 2012 की पहली तिमाही के सर्वेक्षण के मुताबिक, प्रभात खबर ने 2011 की चौथी तिमाही के मुकाबले कुल पाठक संख्या में 7.25 फीसदी और औसत इश्यू पाठक संख्या में 11.43 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है. औसत इश्यू पाठक संख्या में दैनिक जागरण मात्र 0.01 फीसदी की वृद्धि और हिंदुस्तान मात्र 0.93 फीसदी की वृद्धि दर्ज कर पाया, जबकि दैनिक भास्कर की औसत इश्यू पाठक संख्या में 0.34 फीसदी की कमी आयी है.

बिहार व झारखंड मिला कर देखें तो भी प्रभात खबर की औसत इश्यू पाठक संख्या 12.33 फीसदी बढ़ी, जबकि हिंदुस्तान सिर्फ 0.02 फीसदी नये पाठक जोड़ पाया और दैनिक जागरण की पाठक संख्या में 0.98 फीसदी की कमी आयी है. यदि बिहार की बात करें तो 2011 की चौथी तिमाही के मुकाबले 2012 की पहली तिमाही में प्रभात खबर ने औसत इश्यू पाठक संख्या में 35.24 फीसदी का भारी इजाफा दर्ज किया. दूसरी ओर हिंदुस्तान व दैनिक जागरण की औसत इश्यू पाठक 0.52 फीसदी व 0.20 फीसदी कम हुई है. पटना में प्रभात खबर के लिए यह वृद्धि 9.01 फीसदी रही और यहां भी पाठक वृद्धि दर के मामले में प्रभात खबर ने हिंदुस्तान (0.75 फीसदी) व दैनिक जागरण (3.91 फीसदी) को पीछे छोड़ दिया.

मिथिला में प्रभात खबर की औसत इश्यू पाठक संख्या 34.30 फीसदी, भोजपुर में 40.82 फीसदी और मगध में 33.44 फीसदी बढ़ी. मिथिला में हिंदुस्तान की औसत इश्यू पाठक संख्या 14.29 फीसदी कम हुई और दैनिक जागरण की औसत इश्यू पाठक संख्या 4.35 फीसदी कम हुई. भोजपुर व मगध में हिंदुस्तान की औसत इश्यू पाठक संख्या 8.59 फीसदी व 7.82 फीसदी बढ़ी.

झारखंड के तीनों बड़े शहरों धनबाद, रांची व जमशेदपुर (धनराज) में प्रभात खबर औसत पाठक संख्या में 2.59 फीसदी की बढ़त के साथ कुल मिला कर मजबूती से नंबर एक बना हुआ है. कोलकाता में भी प्रभात खबर ने अपनी औसत इश्यू पाठक संख्या में 25 फीसदी का भारी इजाफा दर्ज किया है. प्रभात खबर देश का सबसे तेज बढ़ता हिंदी अखबार होने के साथ पूर्वी भारत के बिहार, झारखंड व बंगाल में 10 केंद्रों से प्रकाशित होनेवाला अकेला अखबार है. प्रभात खबर इस समय झारखंड में रांची, जमशेदपुर,धनबाद व देवघर, बिहार में पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर व गया और प. बंगाल में कोलकाता व सिलीगुड़ी से प्रकाशित होता है.

प्रभात खबर अखबार में प्रकाशित खबर.

जानें दूसरे अखबारों को हाल, क्लिक करें यहां- आईआरएस 2012 पहली तिमाही कथा

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...