Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

भड़ास विशिष्ट सम्मान 2013 : (5) आलोक कुमार

आलोक कुमार ने कई चैनलों अखबारों में काम किया है. रीढ़ वाले पत्रकार माने जाते रहे हैं आलोक कुमार. इन्होंने महान पत्रकार स्व. आलोक तोमर के साथ काफी वक्त गुजारा. अब पत्रकारिता की दयनीय हालत देखकर आलोक कुमार पर्यावरण के मामले को ज्यादा जरूरी मानते हुए इस क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं. दुनिया के सामने जल के संकट को देखते हुए आलोक कुमार ने 'जलजोगिनी' नामक संस्था का निर्माण किया है.

आलोक कुमार ने कई चैनलों अखबारों में काम किया है. रीढ़ वाले पत्रकार माने जाते रहे हैं आलोक कुमार. इन्होंने महान पत्रकार स्व. आलोक तोमर के साथ काफी वक्त गुजारा. अब पत्रकारिता की दयनीय हालत देखकर आलोक कुमार पर्यावरण के मामले को ज्यादा जरूरी मानते हुए इस क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं. दुनिया के सामने जल के संकट को देखते हुए आलोक कुमार ने 'जलजोगिनी' नामक संस्था का निर्माण किया है.

इसका पहला कार्यक्रम देवघर (झारखंड) में किया गया. आलोक कुमार का कहना है कि- ''इष्ट मित्रों से मिले मनोबल को शिवगंगा निर्मल अभियान में रुपांतरित करने जा रहा हूं. 24 साल के पत्रकारीय अनुभव के आधार पर मेरी ठोस समझ है कि समाजिक व्यवस्था में संवेदना की कमी होती जा रही है. प्रबल सोच का हूं कि मात्र लिखने भर से बात नहीं बनेगी.

आलोक कुमार

आलोक कुमार

हालात को ठीक करने के लिए नित नए तरीके से सुधी जनों को हस्तक्षेप करना पडेगा. स्वच्छता की स्थापना के लिए जल को बिंब बनाकर काम करना शुरू किया है. समान सोच वाले साथी और पत्रकार मित्रों के साथ मिलकर जलजोगिनी नाम की स्वैच्छिक संस्था बनाई है. जलजोगिनी से देश के अन्य आस्था के केंद्रों के जलाशयों को संवारने के दिशा में बढाने का रास्ता बनाएगा.''

आलोक कुमार को ''भड़ास विशिष्ट सम्मान 2013'' के जरिए सम्मानित कर भड़ास पत्रकारिता की उस धारा को प्रणाम करता है जो समाज-देश में सुधार-बदलाव लाने के वास्ते सिर्फ चिंतन कर, लिख कर काम नहीं चलाती बल्कि अपनी सोच को मूर्त रूप देते हुए जमीनी स्तर पर सीधे हस्तक्षेप के रास्ते को कुबूल करती है और उसी दिशा में आगे बढ़ जाती है.

पर्यावरण और पानी का मसला मनुष्य के अस्तित्व से जुड़ा हुआ है. अगर इसके लिए कोई पत्रकार साथी सक्रिय हुआ है, पूर्णकालिक कार्यकर्ता बना है तो समाज और हमको-आपको उसका तहे दिल से इस्तकबाल करना चाहिए. भड़ास आलोक कुमार के जज्बे की प्रशंसा करता है और पत्रकारिता जगत के साथियों से उम्मीद करता है कि वह आलोक कुमार के कामकाज को मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएंगे, ताकि और भी लोग इससे जुड़ें. साथ ही, दूसरे पत्रकारी साथी भी इसी तरह के मसलों मामलों को लेकर समाज और देश में बदलाव का रास्ता अपनाएंगे, यह उम्मीद भड़ास करता है. आलोक कुमार को ''भड़ास विशिष्ट सम्मान 2013'' से 17 मई को दिल्ली में आयोजित भड़ास के सालाना जलसे में सम्मानित किया जाएगा.

जल और पर्यावरण के मसलों पर कार्य के लिए गठित जलजोगिनी संस्था के संस्थापक सचिव आलोक कुमार से आप 09873417449 के जरिए संपर्क कर सकते हैं.

भड़ास पर प्रकाशित आलोक कुमार के कुछ आर्टिकल के लिंक यूं है…

कांग्रेस : जो जितना बड़ा चाटुकार, वो उतना बड़ा हैसियतदार

रतन टाटा, अनिल अंबानी, प्रशांत रुईया, दयालू अम्मा, सुब्रत रॉय सहारा और नीरा राडिया को बचा रही है सीबीआई

हालत विकट है, संस्थानों की प्रतिष्ठा ध्वस्त होने का दौर है

स्पेशल सेल को अब बड़ा आपरेशन करने की छूट नहीं है!

अन्ना समर्थक सांसदों की बढ़ती तादाद

स्टिंग का एक्सक्लूसिव राइट लेने वाला न्यूज चैनल डबल गेम कर गया

xxx
बाबागिरी का पाखंड और न्‍यूज चैनल्‍स पर फूहड़ता की फिक्सिंग
xxx
ढेला मारने और कालिख पोतने की सनक
xxx
सोनिया गांधी भला क्यों जानें किसानों का दरद

bhadas award 2013


tag- b4m 5thbday

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...