Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

भड़ास विशिष्ट सम्मान 2013 : (4) मयंक सक्सेना

आजकल जो परम बाजारू समय है, उसमें पत्रकारिता में आने वाले ज्यादातर नौजवान तुरंत किसी भी तरीके से बड़े से बड़ा पद और खूब रुपया पैसा पाना चाहते हैं, इसके लिए वह कोई भी जोड़तोड़, गठजोड़, कुकर्म करने को तैयार रहते है. यही कारण है ज्यादातर पत्रकार अपनी कलम और सरोकार गिरवी रखकर हर वक्त मीडिया मैनेजमेंट के चरणों में लोटने के लिए आतुर रहते हैं.

आजकल जो परम बाजारू समय है, उसमें पत्रकारिता में आने वाले ज्यादातर नौजवान तुरंत किसी भी तरीके से बड़े से बड़ा पद और खूब रुपया पैसा पाना चाहते हैं, इसके लिए वह कोई भी जोड़तोड़, गठजोड़, कुकर्म करने को तैयार रहते है. यही कारण है ज्यादातर पत्रकार अपनी कलम और सरोकार गिरवी रखकर हर वक्त मीडिया मैनेजमेंट के चरणों में लोटने के लिए आतुर रहते हैं.

पर कुछ ऐसे भी नौजवान होते हैं जो सरोकार और कलम की खातिर नौकरियां पर लात मारा करते हैं, आंदोलनों और लाठियों को सिर माथे पर रखते हैं. मयंक सक्सेना इन्हीं में से एक नाम है. बीते वर्ष भर में इस नौजवान ने जाने कितने जन आंदोलनों में न सिर्फ हिस्सा लिया बल्कि अगुवाई की. दिल्ली पुलिस की लाठियां खाईं. कलम के धनी मयंक सक्सेना का करियर लंबा नहीं है पर लंबा है इनके एक्टिविज्म का दौर.

हर मुद्दे पर खरी-खरी और बेबाक बोल लिखने बोलने वाले मयंक सक्सेना के बारे में भड़ास पर गाहे-बगाहे छपता भी रहा है. महान पत्रकार स्व. आलोक तोमर के साथ काम करते हुए मयंक ने काफी कुछ उनसे सीखा. मयंक सोशल मीडिया, ब्लाग, प्रिंट, टीवी हर माध्यम पर सक्रिय रहते हैं. मयंक को ''भड़ास विशिष्ट सम्मान 2013'' से सम्मानित कर भड़ास क्रांतिचेता युवाओं को सलाम करने व सम्मान देने की परंपरा को आगे बढ़ाता है.

मयंक ने पत्रकारिता में सक्रिय चिरकुट किस्म के प्राणियों पर ''चंपादक सीरिज'' लिखा, जिसे काफी पसंद किया गया. सड़क और कलम दोनों के साथ समान भाव से सक्रिय मयंक के बारे में कुछ वक्त पहले भड़ास पर ''इस क्रांतिकारी पत्रकार मयंक सक्सेना को सलाम कीजिए'' शीर्षक से छपा था. मयंक के बारे में ज्यादा जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं… 

भड़ास पर मयंक (1)

भड़ास पर मयंक (2)

भड़ास पर मयंक (3)


bhadas award 2013


tag- b4m 5thbday

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...