Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

दिल्ली

2014 में त्रिशंकु लोकसभा होने जा रही है : दीपक शर्मा

Deepak Sharma : A से Arvind… क से केजरीवाल… अंग्रेजी की A B C D हो या हिंदी का क ख ग, देश में राजनीती की वर्णमाला अब शुरू इसी नाम से है ..A for Arvind…क से केजरीवाल. मैंने पहले भी लिखा था और फिर दोहरा रहा हूँ …आम आदमी पार्टी देश में ऐसा प्रयोग है जिसे दुश्वारियों से जूझती जनता बटन दबा कर समर्थन देगी. लेकिन एक दुश्वारी और भी है ….दो राहे पर खड़ा देश ये नही तय कर पा रहा है की आम आदमी वाले सरकार चला भी पाएंगे या नही. ईमानदार और आम होना अलग बात है …लेकिन लोकशाही में आगे बढकर सत्ता की कमान संभालना भी अहम है.

मित्रों समस्या सरकार चलाना नही…अगर राबड़ी, मुलायम, मायावती और मधु कोड़ा सरकार चला सकते है तो मनीष सिसोदिया या संजय सिंह क्यूँ नही. असली समस्या ये है कि देश इस वक्त दो विपरीत धाराओं में बंटा है. एक तरफ फक्कड और आम आदमी है तो दूसरी तरफ घाघ और चोर. दोनों राजनीति के दो अलग छोर है …जो मिल ही नही सकते . दुर्भाग्य से इनके बीच संतुलन करने के लिए कोई दल या सोच नही है. ये देश में राजनैतिक संकट की पहली दस्तक है.

मित्रों हफ्ते भर पहले देश में मोदी की लहर थी और ८ दिसम्बर के बाद केजरीवाल की लहर. एक उठती लहर को दूसरी उठती लहर ने तोड़ दिया या यूँ कहे तो रोक दिया. ये तेजी से बदलता घटनाक्रम भारतीय राजनीति में एक नई क्राईसिस है. अब हमारे आगे सवाल इतना ही है …क्या ये नई लहर दो चार महीने हवा को बाँध सकती है. अगर हाँ तो इन्तेज़ार कीजिये दिल्ली -2 का. जी हाँ दिल्ली-2… यानी २०१४ में लोकसभा भी त्रिशंकु होने जा रही है. क्या आपको भी ऐसा लगता है?

आजतक न्यूज चैनल में वरिष्ठ पद पर कार्यरत और जाने-माने खोजी पत्रकार दीपक शर्मा के फेसबुक वॉल से.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...