Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

फेसबुक ने पत्रकारिता के फील्ड में लगाई एक और छलांग, FBNewswires सेवा लांच

जनपत्रकारिता का पर्याय बन चुके फेसबुक ने पत्रकारिता के फील्ड में एक और छलांग लगाई है. फेसबुक ने FBNewswires लांच किया है. ये ऐसा प्लेटफॉर्म होगा जिससे कोई भी रीयल टाइम न्यूज कंटेंट, रिलेटेड फोटो, वीडियो पा सकेगा. फेसबुक ने इसे एक ऑनलाइन न्यूज कंटेंट का खजाना बताया है. फेसबुक ने इस सर्विस को न्यूज कॉर्पोरेशन स्टोरीफुल के साथ पार्टनरशिप में उतारा है. इस FBNewswires के जरिए फेसबुक उन कंटेट को प्रोवाइड कराएगा जिसे सोशल मीडिया पर पोस्ट या शेयर किया गया हो.

जनपत्रकारिता का पर्याय बन चुके फेसबुक ने पत्रकारिता के फील्ड में एक और छलांग लगाई है. फेसबुक ने FBNewswires लांच किया है. ये ऐसा प्लेटफॉर्म होगा जिससे कोई भी रीयल टाइम न्यूज कंटेंट, रिलेटेड फोटो, वीडियो पा सकेगा. फेसबुक ने इसे एक ऑनलाइन न्यूज कंटेंट का खजाना बताया है. फेसबुक ने इस सर्विस को न्यूज कॉर्पोरेशन स्टोरीफुल के साथ पार्टनरशिप में उतारा है. इस FBNewswires के जरिए फेसबुक उन कंटेट को प्रोवाइड कराएगा जिसे सोशल मीडिया पर पोस्ट या शेयर किया गया हो.

FBNewswires सोशल साइट्स से न्यूज सोर्स की जांच करके कंटेंट प्रोवाइड कराएगा. इन सोशल साइट्स में ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम  जैसी साइट्स शामिल होंगी. अपनी इस पहल के जरिए फेसबुक खुद को इंस्टेंट न्यूज सर्विस के तौर पर पोज़िशन करने में लगा हुआ है. ऐसा करके ट्विटर को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है फेसबुक. इसका पता https://www.facebook.com/FBNewswire है.  न्यूज़वायर टूल मेंबर्स द्वारा शेयर किए गए फोटो, विडियो जैसे फेसबुक कॉन्टेंट को पत्रकारों को शेयर और एम्बेड करने में मदद करेगा.

फेसबुक इसके लिए न्यूज़ कॉर्प के स्टोरीफुल मीडिया टूल के साथ मिल कर काम कर रही है, ताकि ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर न्यूज़ और विडियो के कॉपीराइट को पहचाना और मैनेज किया जा सके. एफबी न्यूज़वायर की घोषणा करते हुए फेसबुक में डायरेक्टर ऑफ न्यूज़ ऐंड ग्लोबल मीडिया पार्टनरशिप के ऐंडी मिशेल ने कहा, 'अब फेसबुक पर न्यूज़ को किसी भी वक्त से ज्यादा ऑडियेंस मिल रहे हैं और पत्रकार व ग्लोबल मीडिया ऑर्गनाइजेशंस भी इसका जरूरी हिस्सा हैं.' फेसबुक ने न्यूज़वायर का ट्विटर अकाउंट @FBNewswire भी शुरू किया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...