Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

दिल्ली

विमल कुमार का नाटक ‘चोर पुराण’ 24 अप्रैल को श्रीराम सेंटर में मंचित होगा

हिन्दी के कवि एवं वरिष्ठ पत्रकार विमल कुमार का नाटक ‘चोर पुराण’ 24 अप्रैल को श्रीराम सेंटर में शाम 6.30 बजे हो रहा है। युवा रंगकर्मी दिलीप कुमार के निर्देशन में हो रहे इस नाटक में भारतीय समाज एवं राजनीति में व्याप्त भ्रष्टाचार को दिखाया गया है।

हिन्दी के कवि एवं वरिष्ठ पत्रकार विमल कुमार का नाटक ‘चोर पुराण’ 24 अप्रैल को श्रीराम सेंटर में शाम 6.30 बजे हो रहा है। युवा रंगकर्मी दिलीप कुमार के निर्देशन में हो रहे इस नाटक में भारतीय समाज एवं राजनीति में व्याप्त भ्रष्टाचार को दिखाया गया है।

एक गरीब चोर के माध्यम से हास्य और व्यंग्य के जरिए से यह दिखाया गया है कि बड़े चोर कभी पकड़ में नहीं आते जबकि छोटे चोर हमेशा पकड़ लिए जाते हैं। चारा घोटाले से लेकर टू जी स्पैक्ट्रम, कोयला घोटाले, हेलीकॉप्टर घोटालों की लंबी सूची हमारे सामने हैं। पर सदियों में यह एक प्रश्‍न बना हुआ है कि आखिर बड़े चोर कब पकड़े जाएंगे। यह नाटक व्यवस्‍था की विसंगतियों की पोल खोलता है जिसमें एक छोटा चोर किस तरह अभिशप्त है।

52 वर्षीय श्री कुमार मूलतः कवि है पर वह व्यंग्य और कथा साहित्य भी लिखते रहे हैं। सात साल पहले उनकी इस पुस्तक ‘चोर पुराण’ को पेगुंइन ने छापा था। इसके लोकार्पण समारोह में चर्चित रंगकर्मी अरविंद गौड़ के निर्देशन में इसके कुछ अंश मंचित हुए थे। राष्ट्रीय नाट्‍य विद्यालय के श्रुति कार्यक्रम में भी इसके पुस्तक के कुछ अंश मंचित हुए थे। इसके अंश का नुक्कड़ नाटक के रूप में भी मंचन हुआ है, लेकिन श्री दिलीप गुप्ता के निर्देशन में पहली बार इसका पूरा मंचन हो रहा है। नाटक की अविधि एक घंटा 15 मिनट है।

बिहार में जन्मे श्री कुमार गत 25 वर्षों से हिन्दी समाचार एजेंसी यूनीवार्ता में विशेष संवाददाता है। उनके चार कविता संग्रह, एक कहानी संग्रह, दो व्यंग्य संग्रह तथा एक उपन्यास चाँद@आसमान.कॉम भी छप चुका है। इसके अलावा पत्रका‌रिता की एक पुस्तक भी छप चुकी है। उनकी रचनाओं के अंग्रेजी, उर्दू, मलयालम, ओड़िया तथा कन्नड़ सभी अनुवाद हुए हैं। ‘चोर पुराण’कन्नड़ में भी अनुदित हुआ है और इसके अंश कन्नड़ अखबार में भी छपा है।

हिमाचल सांस्कृतिक शोध संस्‍थान एवं नाट्य अकादमी, मंडी हिमाचल प्रदेश से रंगकर्म में प्रशिक्षण प्राप्त दिलीप गुप्ता अभिनय, निर्देशन, नाट्य लेखन में सक्रिय है। वह 35 से अधिक नाटकों में बतौर अभिनेता निर्देशक भाग ले चुके है। वह श्रीराम सेंटर रंगमंडल के साथ 4 साल से अभिनेता के रूप में काम कर रहे है। पिछले दिनों उन्होंने ‘पाखी’ पत्रिका के संपादक प्रेम भारद्वाज की कहानी ‘बथान’का भी मंचन श्रीराम सेंटर में किया था।

आपसे विनम्र निवेदन है कि आप न केवल पत्रकार के रूप में बल्‍कि एक दर्शक के रूप में भी आएं और समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम का एक हिस्सा बने। आप आएं सपरिवार और ‘चोर पुराण’ का भोग लगाएं।

विमल कुमार
[email protected]

दिलीप गुप्ता
[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...