इंडिया टीवी से खबर है कि मुंबई ब्यूरो से मृत्युंजय सिंह चंदेल ने इस्तीफा दे दिया है. वे रिपोर्टर के रूप में कार्यरत थे. मृत्युंजय ने अपनी नई पारी पी7 न्यूज से शुरू करने जा रहे हैं. वे पिछले ढाई साल से इंडिया टीवी को अपनी सेवाएं दे रहे थे. उन्हें पी7 न्यूज में सीनियर रिपोर्टर बनाया गया है तथा उन्हें क्राइम बीट की जिम्मेदारी सौंपी गई है. मृत्युंजय इसके अलावा भी कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.






