Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

एक दशक में ‘आदमखोर हसीना’ समेत 256 फिल्‍में रोक दीं सेंसर बोर्ड ने

 

वर्ष 2001 से 2011 में भारतीय सेंसर बोर्ड द्वारा कुल 256 फिल्मों को प्रदर्शन की अनुमति देने से मना किया गया. इनमे एक वर्ष मे 2006 में सर्वाधिक 59 फ़िल्में प्रतिबंधित की गयी, जबकि 2002 में 33 तथा  2004 में 31 फिल्मों को सेंसर बोर्ड द्वारा प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली. 2010 में सबसे कम नौ फिल्मों पर सेंसर बोर्ड की रोक लगी. 2001 में जिन 19 फिल्मों पर रोक लगीं वे सभी अंग्रेजी फ़िल्में थीं.

 

वर्ष 2001 से 2011 में भारतीय सेंसर बोर्ड द्वारा कुल 256 फिल्मों को प्रदर्शन की अनुमति देने से मना किया गया. इनमे एक वर्ष मे 2006 में सर्वाधिक 59 फ़िल्में प्रतिबंधित की गयी, जबकि 2002 में 33 तथा  2004 में 31 फिल्मों को सेंसर बोर्ड द्वारा प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली. 2010 में सबसे कम नौ फिल्मों पर सेंसर बोर्ड की रोक लगी. 2001 में जिन 19 फिल्मों पर रोक लगीं वे सभी अंग्रेजी फ़िल्में थीं.
लखनऊ स्थिति आरटीआई कार्यकर्ता अमिताभ एवं नूतन ठाकुर द्वारा सेंसर बोर्ड से प्राप्त सूचना के अनुसार इस अवधि में सर्वाधिक 78 हिंदी फिल्मों को अनुमति नहीं मिली जबकि 52 अंग्रेजी फ़िल्में भी प्रदर्शन से रोकी गयीं. दक्षिण भारतीय भाषाओँ में 51 तमिल, 33 कन्नड़, 15 तेलुगु तथा 14 मलयालम फिल्मों पर सेंसर बोर्ड की रोक लगी जबकि ऐसी 5 मराठी फ़िल्में थीं. इस अवधि में मात्र एक बंगाली फिल्म (2011- काल आज काल) और 1 गुजराती फिल्म (2010- हूँ रे विजोगन तारा नाम की) पर सेंसर बोर्ड की रोक लगी जबकि 2006 में दो भोजपुरी फ़िल्में (गर्दा-गर्दा हो जाए, मुंबई बम विस्फोट कांड) और दो हरयाणवी फ़िल्में (जीजा तेरे टांग का और पड़ोसन थानेदार) रोकी गयीं थीं.
 
अनुमति नहीं मिलने वाली अधिकतर फ़िल्में सेक्स विषयों पर आधारित हैं. इनमें फ्रिवलस लोला (2001), आदमखोर हसीना, कातिल शिकारी, खूनी रात (2002), आलिंगनम (मलयालम-2002), बीवी तुम्हारी बच्चे हमारे (2003), योग टीचर, दिव्या टीचर (तमिल- 2003),  आग है ये बदन (हिंदी- 2004), भूख, जो अंदर फिट वो बाहर भी हिट (2005), मा निनेल्लो नानाल्ले (कन्नड़), प्रीथिया, रम्भा (कन्नड़-2006), हुस्न बेवफा, सनम हरजाई (2006), मॉडल (कन्नड़-2007), मादोशा (कन्नड़- 2008), बेधेरेंचा बयांगाराम )(तेलुगु- 2008), बैक टू हनीमून (2009), थी, नालई नामडे (तमिल- 2009), मेसट्रू (कन्नड़- 2009), देव लीलई (तमिल), यार, कत्तुपुली, इतुम्बू (तमिल) शामिल हैं. 
 
इससे अलग फिल्मों में द इरेप्युटेबल ट्रुथ अबाउट डेमन (न्यूजीलैंड की हॉरर फिल्म), द मेक्सिकन (गोर वर्बिन्सकी निर्देशित ब्रैड पिट, जुलिया रोबर्ट्स अभिनीत 2001 की अमेरिकन कामेडी) तथा राहुल ढोलकिया निर्देशित गुजरात दंगों पर आधारित परजानिया (2005-अंग्रेजी, गुजराती) शामिल हैं.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...