Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

जम्‍मू में स्‍टेट टाइम्‍स की मुहिम रंग लाई, 26 जनवरी को नहीं छपे अखबार

राष्ट्रीय पर्वों (15 अगस्त व 26 जनवरी) में जहाँ देश के लगभग सभी अख़बार के दफ्तरों में अवकाश होता है फलस्वरूप अगले दिन (16 अगस्त व 27 जनवरी) को उनका प्रकाशन नहीं होता है, परन्तु जम्मू के स्थानीय समाचार-पत्रों ने लगभग 15 वर्ष पहले इस प्रथा को समाप्त कर राष्ट्रीय पर्वों पर भी नियमित रूप से अपना प्रकाशन करना आरम्भ कर दिया था.

राष्ट्रीय पर्वों (15 अगस्त व 26 जनवरी) में जहाँ देश के लगभग सभी अख़बार के दफ्तरों में अवकाश होता है फलस्वरूप अगले दिन (16 अगस्त व 27 जनवरी) को उनका प्रकाशन नहीं होता है, परन्तु जम्मू के स्थानीय समाचार-पत्रों ने लगभग 15 वर्ष पहले इस प्रथा को समाप्त कर राष्ट्रीय पर्वों पर भी नियमित रूप से अपना प्रकाशन करना आरम्भ कर दिया था.

पिछले वर्ष STATE TIMES ने राष्ट्रीय पर्वों पर अवकाश का समर्थन करते हुए 15 अगस्त की छुट्टी घोषित कर 16 अगस्त को समाचार-पत्र का प्रकाशन नहीं करने की घोषणा कर दी थी. जम्मू-कश्मीर प्रोविंस वेंडर्स एसोसिएसन ने STATE TIMES के निर्णय का स्वागत करते हुए अन्य सभी स्थानीय समाचार-पत्रों से लिखित अनुरोध कर राष्ट्रीय पर्वों पर अवकाश की मांग की थी. जिससे अनेक समाचार-पत्रों ने STATE TIMES का अनुसरण कर अपना प्रकाशन बंद रखा था, परन्तु DAILY EXCELSIOR व कुछ अन्य अख़बारों ने राष्ट्रीय पर्वों की महत्ता को नकारते हुए छुट्टी करने से इनकार कर दिया था.

परन्तु इस बार 26 जनवरी को जम्मू-कश्मीर प्रोविंस वेंडर्स एसोसिएशन ने पुनः लिखित अनुरोध कर राष्ट्रीय पर्वों पर अवकाश की मांग कर कोई भी अख़बार बाँटने से इनकार कर दिया फलस्वरूप DAILY EXCELSIOR सहित उन सभी अख़बारों ने भी अपना प्रकाशन नहीं किया जो पहले इस अवकाश से सहमत नहीं थे. वेंडर्स एसोसिएसन के प्रधान आनंद शर्मा (काके) ने 15 वर्ष पहले की प्रथा को बहाल होने पर ख़ुशी जताई तथा जम्मू-कश्मीर के सभी वेंडर्स की ओर से STATE TIMES को इस मुहिम की सराहना करते हुए बधाई दी है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...