Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

26 श्रमिक संगठनों की प्रबंधन से मांग, लोकमत के सभी 61 कर्मचारियों को काम पर बिना शर्त वापस लें

नागपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत 26 श्रमिक संगठनों ने लोकमत प्रबंधन से लोकमत पत्र समूह की सेवा से गैराकानूनी तरीके से हटाए गए 61 पत्रकार/गैर-पत्रकारों को बिना शर्त काम पर वापस लेने की मांग की है.
नागपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत 26 श्रमिक संगठनों ने लोकमत प्रबंधन से लोकमत पत्र समूह की सेवा से गैराकानूनी तरीके से हटाए गए 61 पत्रकार/गैर-पत्रकारों को बिना शर्त काम पर वापस लेने की मांग की है.
श्रमिक संगठनों की हाल में हुई एक बैठक में इस कार्रवाई के लिए प्रबंधन की कड़े शब्दों में निंदा की गई और इस आशय का एक प्रस्ताव भी पारित किया गया. प्रस्ताव में केंद्रीय-राज्य सरकार के कर्मियों, ऑटोचालक, रिक्शा चालक और हॉकर्स संगठनों के प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर हैं.
बैठक में उपस्थित सभी 26 संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रस्ताव में कहा है कि लोकमत पत्र समूह के कर्मचारी अपनी न्यायिक मांगों को लेकर पिछले कई सालों से शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे हैं. इनमें पालेकर अवार्ड से लेकर तो मजीठिया अवार्ड तक की सभी सिफारिशों को लागू करने, समान काम के लिए समान वेतन देने, वर्षों से ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमित और स्थायी करने की मांगें शामिल हैं.
स्पष्ट है कि प्रबंधन ने इन मांगों को लेकर कर्मचारियों के शांतिपूर्ण आंदोलन से चिढ़कर ही इस तरह की कड़ी कार्रवाई की है.
प्रस्ताव में लोकमत श्रमिक संगठन पर अवैध रूप से कब्जा करने की प्रबंधन की कार्रवाई की भी कड़े शब्दों में निंदा की गई है. इसके तहत लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई कार्यकारिणी को हटाकर नई फर्जी कार्यकारी समिति थोप दी गई.
प्रस्ताव में लोकमत प्रबंधन की इस कार्रवाई को न्याय के लिए संघर्ष कर रहे आम आदमी की आवाज को बंद करने की कार्रवाई निरूपित किया गया है और कहा गया है कि यह ऐसे समय हुआ है जब लोकमत पत्र समूह के दोनों प्रमुख मालिक संसद और राज्य विधानसभा  में जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं और जनता की आवाज बने बैठे हैं.
प्रस्ताव में 26 संगठनों के प्रतिनिधियों ने सभी 61 पत्रकारों/गैर-पत्रकारों को अतिशीघ्र काम पर बिना शर्त वापस नहीं लेने पर आगे तीव्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है.
                                                            
अशोक थूल (अध्यक्ष)
गुरप्रीत सिंह (सचिव)
 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...