Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

जागरण में बंपर छंटनी (26) : बरेली में सुधांशु का तबादला, बनारस में दो का इस्‍तीफा

दैनिक जागरण में छंटनी और तबादलों का दौर जारी है. बरेली और बनारस से खबर है कि एक पत्रकार का तबादला किया गया है तो दो लोगों से इस्‍तीफे ले लिए गए हैं. पहले खबर बरेली से. बरेली में प्रबंधन ने कर्मचारियों से इस्‍तीफा देने को कहा था. सभी लोगों ने इस्‍तीफा देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद प्रबंधन ने इन लोगों के कार्यालय के भीतर घुसने पर रोक लगा दी थी. सभी कर्मचारी रुहेलखंड मीडिया वर्कर एसोसिएशन के बैनर तले लेबर कमिश्‍नर के पास पहुंचे थे. मामले में कानूनी पेंच घुसते देख प्रबंधन ने यू टर्न ले लिया है.

सूत्रों का कहना है कि प्रबंधन ने लेबर कमिश्‍नर के सामने इस बात से साफ इनकार कर दिया कि इन पांच पत्रकारों से इस्‍तीफा मांगा गया है या कार्यालय में आने पर रोक लगाई गई है. इसके बाद कार्यालय पहुंचे सुधांशु श्रीवास्‍तव को प्रबंधन ने तबादले की चिट्ठी थमा दी है. प्रबंधन सुधांशु श्रीवास्‍तव का तबादला रांची के लिए कर दिया है. प्रबंधन ने देखा कि जब सीधी उंगली से घी नहीं निकल रहा है तो उसने तबादला नीति अपना लिया. इसी तरह का गोरखपुर में भी किया गया था, जब एक पत्रकार के आत्‍मदाह की चेतावनी से बौखलाए प्रबंधन चार का तबदला दूसरे यूनिटों के लिए कर दिया था. इनमें से तीन पत्रकार इस्‍तीफा दे दिए. बरेली में भी यही दांव अपनाया गया है. अब देखना है कि पत्रकार इस मसले पर कौन सा रुख अपनाते हैं. 

दूसरी तरफ बनारस यूनिट से खबर है कि यहां पर दो लोगों का इस्‍तीफा ले लिया गया है. जिन लोगों के इस्‍तीफे लिए गए हैं उनमें प्रथम पेज देखने वाले वरिष्‍ठ पत्रकार वेद प्रकाश एवं रेलवे बीट देखने वाले काजल चटर्जी शामिल हैं. ये दोनों लोगों लम्‍बे समय से दैनिक जागरण को अपनी सेवाएं दे रहे थे, पर छंटनी की जद में आने से बच नहीं पाए. इसके पहले भी बनारस में प्रबंधन कई वरिष्‍ठों को बाहर का रास्‍ता दिखा चुका है.

Related News-  jagran chhatni 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...