Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

शिमला में 27 जून को सम्‍मानित होगा भड़ास4मीडिया

मीडियाकर्मियों की आवाज बेबाकी से उठाने वाले न्‍यूज पोर्टल भड़ास4मीडिया को 27 जून को शिमला में सम्‍मानित किया जाएगा. भड़ास को यह सम्‍मान हिमाचल प्रदेश के सीआईडी एवं जेल निदेशक आईडी भंडारी सम्‍मानित करेंगे. भड़ास4मीडिया को यह सम्‍मान सिटी चैनल के सौजन्‍य से पत्रकारों की आवाज को बड़े ही बेबाक ढंग से उठाने के लिए दिया जाएगा. यह पुरस्‍कार भड़ास4मीडिया के सीईओ-एडिटर यशवंत सिंह ग्रहण करेंगे.

मीडियाकर्मियों की आवाज बेबाकी से उठाने वाले न्‍यूज पोर्टल भड़ास4मीडिया को 27 जून को शिमला में सम्‍मानित किया जाएगा. भड़ास को यह सम्‍मान हिमाचल प्रदेश के सीआईडी एवं जेल निदेशक आईडी भंडारी सम्‍मानित करेंगे. भड़ास4मीडिया को यह सम्‍मान सिटी चैनल के सौजन्‍य से पत्रकारों की आवाज को बड़े ही बेबाक ढंग से उठाने के लिए दिया जाएगा. यह पुरस्‍कार भड़ास4मीडिया के सीईओ-एडिटर यशवंत सिंह ग्रहण करेंगे.

जिस मीडिया को समाज का आईना कहा जाता है, जिसे लोकतंत्र में चौथा स्‍तंभ माना गया है, जो किसी की आवाज को इतना ताकतवर बना देता है कि उसकी गूंज दूर दूर तक सुनाई देने लगती है. लेकिन इसके उलट लोगों की आवाज को उठाने वाले पत्रकार अपने तकलीफ और दर्द में कभी उफ तक नहीं करता. उसकी आवाज कहीं सुनी नहीं जाती है. ऐसे में जो पत्रकार दूसरे को इंसाफ दिलाते हैं वे खुद बेइंसाफी का दर्द सहते हैं. तमाम पत्रकार अपने दर्द को पेशे पर हावी नहीं होने देते. खुद में ही घुटते रहते हैं.

ऐसे ही पत्रकारों की आवाज उठाने का माध्‍यम बना भड़ास4मीडिया. और पत्रकारों को आवाज उठाने का मंच दिया यशवंत सिंह ने, जहां लोग अपने दुख-दर्द को बांट सकें, उठा सकें. इस मंच की शुरुआत वरिष्‍ठ पत्रकार यशवंत सिंह ने की. वक्‍त ने ऐसा करवट बदला कि भड़ास4मीडिया मीडिया के दबे कुचले वर्ग का आवाज बुलंद करने वाला सबसे बड़ा माध्‍यम बन गया. एक अलग सोच एक अनोखी पहल को जन्‍म देने वाले यशवंत सिंह को ''डेमोक्रेसी पोस्‍ट'' और पिछले 19 सालों से संचालित होने वाला सिटी चैनल सम्‍मानित करेगा. प्रेस रिलीज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...