Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

मेरठ में जागरण के 28 साल पूरे, 25 साल से जुड़े कर्मियों का हुआ सम्मान

दैनिक जागरण ने 19 अप्रैल को मेरठ में अपने 28 साल का सफर पूरा किया. खट्टे-मीठे यादों के साथ जिन लोगों ने इस साल संस्‍थान में पचीस साल पूरे किए उन्‍हें भी सम्‍मानित किया गया. पचीस साल पूरे करने वाले कर्मचारियों को सपरिवार बुलाकर सम्‍मानित करने की परम्‍परा पिछले साल से ही शुरू हुई है. और शायद मेरठ जागरण ग्रुप का एकमात्र यूनिट है जो इस तरह का आयोजन करके अपने कर्मचारियों के सेवाभाव का सम्‍मान कर रहा है.

दैनिक जागरण ने 19 अप्रैल को मेरठ में अपने 28 साल का सफर पूरा किया. खट्टे-मीठे यादों के साथ जिन लोगों ने इस साल संस्‍थान में पचीस साल पूरे किए उन्‍हें भी सम्‍मानित किया गया. पचीस साल पूरे करने वाले कर्मचारियों को सपरिवार बुलाकर सम्‍मानित करने की परम्‍परा पिछले साल से ही शुरू हुई है. और शायद मेरठ जागरण ग्रुप का एकमात्र यूनिट है जो इस तरह का आयोजन करके अपने कर्मचारियों के सेवाभाव का सम्‍मान कर रहा है.

जागरण ने अपने 29वें साल में प्रवेश किया. इस मौके पर सहारनपुर में भव्‍य मुशायरा का आयोजन कराया गया, जिसमें काफी लोगों की भीड़ जुटी. अगले दिन जागरण, मेरठ में पचीस साल पूरे करने वाले कर्मचारियों को एक आयोजन करके सम्‍मानित किया गया. इस दौरान इनके पूरे परिवार को जागरण प्रबंधन ने आमंत्रित किया था. जिन लोगों को 25 साल पूरे करने पर सम्‍मानित किया गया उनमें एमआईएस विभाग के राकेश गुप्‍ता, पीपीएस विभाग के संजू सक्‍सेना व चंद्रपाल सिंह तथा इलेक्ट्रिसिटी विभाग के विजय सिंह शामिल हैं. पिछले साल से ही प्रबंधन ने इस परम्‍परा की शुरुआत की है. पिछले साल भी कई लोगों को 25 साल पूरे करने पर सम्‍मानित किया गया था. 

इस सम्‍मान समारोह में निदेशक धीरेंद्र मोहन गुप्‍ता और उनके पुत्र द्वय देवेश गुप्‍ता एवं तरुण गुप्‍ता, संपादकीय प्रभारी मनोज झा, महाप्रबंधन अखिल भटनागर, सर्कुलेशन के एरिया मैनेजर इंद्रजीत चौधरी, विज्ञापन के एरिया मैनेजर मनोज कपिल, एकाउंटेंट हेड विकास चुग, आईटी डिपार्टमेंट के हेड सत्‍येंद्र चौधरी, ब्रांड मैनेजर जीवन ज्‍योति, सिटी इंचार्ज दिनकर, पर्सनल मैनेजर आदित्‍य शर्मा समेत संस्‍थान के सभी पत्रकार तथा गैर पत्रकार कर्मचारी मौजूद रहे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...