Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

इलाहाबाद

कुंभ मेला से लापता संन्यासी का 29 दिन बाद भी सुराग नहीं लगा

: बदइंतजामी को लेकर परिपूर्णानंद सरस्वती कर रहे अनशन : इलाहाबाद। कुंभ नगरी से रहस्यमय दशा में गायब दंडी स्वामी परिपूर्णानंद सरस्वती को 29 दिन बाद भी पुलिस खोज नहीं सकी। इस मामले में पुलिस का रवैया बेहद गैरजिम्मेदाराना बना हुआ है। पीपुल फॉर पीपुल सोसायटी और यूथ फॉर पीस संगठन के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर लापता दंडी स्वामी को खोजने की मांग की गई है। कहने को प्रयाग के महाकुंभ मेला में हाईटेक सुविधाओं से लैस पुलिस लगाई गई है, पर इस मामले में वह फिसड्डी ही साबित हो रही है। मेला क्षेत्र और उसके आसपास लापता दंडी संन्यासी की फोटो जगह-जगह चस्पा कर पुलिस ने चुप्पी साध रखी है।

कुंभ मेला शुरू होने के पहले जमीन आवंटन को लेकर मेला क्षेत्र में शंकर चतुष्‍पद विवाद शुरू हो गया। विवाद ने उस समय तूल पकड़ लिया जब मेला प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए दंडी स्वामी परिपूर्णानंद सरस्वती ने मेला क्षेत्र में सेक्टर दस के पास अनशन शुरू कर दिया। दंडी स्वामी के अनशन करने से मेला प्रशासन में खलबली मच गई। दो जनवरी को कुंभमेला में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन का कार्यक्रम तय हो गया। कुंभ मेला में तैयारी देखने आ रहे मुख्यमंत्री और तैयारी में हावी अव्यवस्था को लेकर दंडी स्वामी का अनशन। इसे लेकर अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। हालांकि मुख्यमंत्री का आगमन ऐन मौके पर कैंसिल हो गया। उधर, एक दिन पहले ही एक जनवरी को तड़के ही अनशन पर बैठे स्वामी परिपूर्णानंद लापता हो गए। हंगामा होने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। उनकी तलाश में तेज तर्रार पुलिस अफसरों को लगाया गया। पर दंडी स्वामी का पता अभी तक नहीं चल सका। दंडी स्वामी परिपूर्णानंद को आकाश खा गया या आसमान निगल गया। उनका कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है।  

इलाहाबाद से शिवाशंकर पांडेय की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...