Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

कोबरा पोस्‍ट का दावा : 3 निजी बैंक कर रहे हैं काले धन को सफेद, देखें 15 आरोप

नई दिल्ली। कोबरा पोस्ट डॉट कॉम ने देश के कई निजी बैंकों से जुड़े कई सनसनीखेज दावे किए हैं। कोबरा पोस्ट ने दावा किया है कि देश के कई बड़े निजी बैंक काले धन को सफेद करने में मदद कर रहे हैं। कोबरा पोस्ट के मुताबिक देश के कुछ बड़े बैंक कालाधन नकद लेते हैं और उसे बीमा और सोने में निवेश करते हैं।

नई दिल्ली। कोबरा पोस्ट डॉट कॉम ने देश के कई निजी बैंकों से जुड़े कई सनसनीखेज दावे किए हैं। कोबरा पोस्ट ने दावा किया है कि देश के कई बड़े निजी बैंक काले धन को सफेद करने में मदद कर रहे हैं। कोबरा पोस्ट के मुताबिक देश के कुछ बड़े बैंक कालाधन नकद लेते हैं और उसे बीमा और सोने में निवेश करते हैं।

कोबरा पोस्ट ने देश के बड़े बैंक एडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक पर आरोप लगाया है कि वो अपनी शाखाओं में कालेधन को अपनी निवेश योजनाओं में खपाते हैं और इसके लिए वो बाकायदा अकाउंट खोलते हैं। कोबरा पोस्ट का आरोप है कि काले धन को सफेद करने वालों के लिए ये अकाउंट बिना पैन कार्ड के खुल जाता है और इसमें रिजर्व बैंक की सारी धज्जियां उड़ाई जाती हैं।

कोबरा पोस्ट के मुताबिक बैंक बहुत ही शातिर तरीके से काले धन को सफेद करते हैं। आरोप है कि ग्राहक के कालेधन को छोटे टुकड़ों में बांट कर बैंक में जमा किया जाता है। कोबरा पोस्ट का आरोप है कि बैंक कालेधन को सफेद में बदलने के लिए बेनामी अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं, आरोप ये भी है कि कालेधन को खपाने के लिए दूसरे ग्राहकों के अकाउंट का इस्तेमाल होता है।

कोबरा पोस्ट का आरोप है कि कालेधन को सफेद बनाने के लिए बैंक बनाते हैं। आज कोबरा पोस्ट ने देश के बड़े और प्रतिष्ठित निजी बैंकों पर लगाए हैं। क्या हैं आरोप आप भी पढ़िए-

पहला आरोप –

1. नकद कालाधन लेकर इंश्योरेंश और सोने में निवेश

दूसरा आरोप –

2. कालेधन को बैंकों की निवेश योजनाओं में खपाने के लिए खोलते हैं अकाउंट

तीसरा आरोप –

3. बिना पैन कार्ड के खुल जाता हैं काले धन वालों का अकाउंट

चौथा आरोप –

4. आरबीआई के नियमों की उड़ाई जाती हैं धज्जियां

पांचवा आरोप –

5. ग्राहक के कालेधन को छोटे हिस्सों में बांट कर जमा करते हैं बैंक

छठा आरोप –

6. बैंक कालेधन को सफेद में बदलने के लिए बेनानी अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं

सातवां आरोप –

7. कालेधन को खपाने के लिए दूसरे ग्राहकों के अकाउंट का इस्तेमाल

आठवां आरोप –

8. कालेधन को सफेद बनाने के लिए बैंक बनाते हैं ड्राफ्ट जिसका जिक्र ग्राहक के अकाउंट में नहीं होता

नौवां आरोप –

9. कालाधन देने वाले ग्राहकों की पहचान बैंक गोपनीय रखते हैं

दसवां आरोप –

10. किसी ग्राहक का कालाधन खपाने के लिए कई अकाउंट खोले और जरूरत के हिसाब से बंद किए जाते हैं

ग्यारहवां आरोप –

11. कालेधन को खपाने के लिए कई योजनाओं में अलग-अलग नामों से निवेश, फर्जी नामों का इस्तेमाल

बारहवां आरोप –

12. अवैध नगदी रखने के लिए लॉकर दिए जाते हैं, करोड़ों की नगदी रखने के लिए बड़े लॉकर का भी इस्तेमाल

तेरहवां आरोप –

13. डील करने और कालाधन ले जाने के लिए बैंक के लोग खुद ग्राहक के घर आते हैं, नोट गिनने की मशीन भी लाते हैं

चौदहवां आरोप –

14. कालेधन को निवेश करने के लिए फॉर्म 60 का होता है इस्तेमाल

पंद्रहवां आरोप –

15. कालेधन को विदेश भेजने में भी बैंक करता है मदद (आईबीएन)

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...