Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

यूपी राज्‍य मुख्‍यालय संवाददाता समिति का चुनाव 22 अप्रैल को

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति का द्विवार्षिक चुनाव 22 अप्रैल को होगा। चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरु होगी। यह जानकारी आज यहां चुनाव समिति की बैठक के बाद वरिष्ठ पत्रकार एवं निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने दी। समिति का निर्वाचन संपन्न कराये जाने हेतु गठित चार सदस्यीय समिति की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति का चुनाव 22 अप्रैल को पूर्वान्ह 9 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक विधान भवन स्थित प्रेस रूम में मतदान द्वारा संपन्न होगा।

मतगणना 22 अप्रैल को ही सायं 4 बजे से पूर्ण होने तक जारी रहेगी। मतदाता सूची के रूप में 10 अप्रैल तक मान्यता प्राप्त पत्रकारों की अधिकृत सूची मान्य होगी। यह सूची सूचना विभाग द्वारा उपलब्ध करायी जाएगी। इस सूची में उल्लिखित सभी सदस्य मतदाता एवं चुनाव लडऩे के लिए अधिकृत होंगे। श्री अजय कुमार ने बताया कि नामांकन 16 व 17 अप्रैल को अपरान्ह 2 बजे से सायं 5 बजे तक होंगे। नामांकन पत्रों की जांच एवं नाम वापसी 18 अप्रैल को अपरान्ह 2 बजे से सायं 5 बजे तक होगी। मतदान 22 अप्रैल को होगा। उन्होंने बताया कि निर्वाचन पूर्व की भांति अध्यक्ष-1, उपाध्यक्ष-1, सचिव-1, कोषाध्यक्ष-1 एवं कार्यकारिणी सदस्य-7 पदों के लिए होगा। चुनाव कार्यक्रम घोषित करने के लिए संपन्न बैठक में निर्वाचन समिति के सदस्य गोलेश स्वामी, अम्बरीश कुमार और सर्वेश कुमार सिंह भी मौजूद थे। समिति ने सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए। बैठक के बाद चुनाव कार्यक्रम का विवरण एनेक्सी स्थित मीडिया सेंटर में प्रकाशित कर दिया गया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...