इंडिया न्यूज से खबर है कि प्रबंधन ने रिसर्च टीम को बाहर का रास्ता दिखा है. प्रबंधन के इस निर्णय से ग्यारह कमर्चारी बेरोजगार हो गए हैं. प्रबंधन बीस हजार से ज्यादा सैलरी पाने वालों को भी बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी में हैं. सूत्रों का कहना है कि न्यूज एक्स का अधिग्रहण करने के बाद प्रबंधन को इंडिया न्यूज की रिसर्च टीम औचित्यहीन लगने लगी थी. जिसके बाद रिसर्च टीम से ग्यारह लोगों को बाहर कर दिया गया. अब न्यूज एक्स की रिसर्च टीम ही ग्रुप के सभी चैनलों को सेवाएं देगी.





