Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

300 करोड़ रुपये देकर टीवी टुडे ग्रुप का 26 फीसदी शेयर खरीदेगा आदित्य बिरला ग्रुप!

: आजतक न्यूज चैनल की मूल कंपनी में पैसा लगा कर मीडिया क्षेत्र में पांव पसारेगा आदित्य बिरला समूह : बड़े कहे जाने वाले चैनलों और अखबारों में कारपोरेट घरानों का पैसा लगने का क्रम तेज हो गया है. नेटवर्क18 और ईटीवी में मुकेश अंबानी ने कब्जा जमा लिया तो अब ताजी सूचना ये है कि आदित्य बिरला ग्रुप आजतक समेत कई चैनल चलाने वाली कंपनी टीवी टुडे ग्रुप में अपना पैसा लगाने जा रहा है. मीडिया इंडस्ट्री में चर्चा है कि आदित्य बिरला समूह की कोशिश है कि वह टीवी टुडे नेटवर्क में पैसा लगाकर मीडिया में अपना हाथ-पांव फैलाए.

आदित्य बिरला समूह के पास अभी तक मीडिया का कोई काम नहीं है. टीवी टुडे ग्रुप में निवेश की चर्चाओं के कारण इस ग्रुप के शेयर के दाम काफी बढ़ गए हैं. सूत्रों पर भरोसा करें तो टीवी टुडे ग्रुप का 26 फीसदी शेयर आदित्य बिरला समूह खरीद सकता है. यह डील करीब 300 करोड़ रुपये में होने की संभावना है. इस डील में अंबित कैपिटल शामिल है. बताया जा रहा है कि टीवी टुडे नेटवर्क पूंजी निवेश के लिए कई अन्य कंपनियों से भी बातचीत कर रही है.

टीवीटुडे नेटवर्क समूह के कई चैनल हैं. आजतक, हेडलाइंस टुडे, दिल्ली आजतक और तेज़ न्यूज़ चैनल का संचानल यह कंपनी करती है. टीवीटुडे नेटवर्क में अरुण पुरी वाली कंपनी लीविंग मीडिया का करीब 57 प्रतिशत शेयर है और इसी के पास मालिकाना हक है. लिविंग मीडिया का काम प्रिंट मीडिया के अलावा थॉमसन प्रेस का संचालन है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...