Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

सांसद का कार्टून बनाने की सजा : 25 कोड़े

ईरान के खेल जगत में गैरवाजिब हस्तक्षेप करने वाले सांसद का कार्टून बनाना कार्टूनिस्ट महमूद शौकराई को उस समय महंगा पड़ गया जब उन्हें इसके लिए 25 कोडे मारे जाने की सजा सुनाई गई। मरकाजी में मीडिया से जुडे मामलों की एक अदालत ने शौकराई को सांसद अहमद लुत्फी अशथियानी का अपमानजनक कार्टून बनाने का दोषी पाया और उन्हें यह सजा सुनाई गई।

ईरान के खेल जगत में गैरवाजिब हस्तक्षेप करने वाले सांसद का कार्टून बनाना कार्टूनिस्ट महमूद शौकराई को उस समय महंगा पड़ गया जब उन्हें इसके लिए 25 कोडे मारे जाने की सजा सुनाई गई। मरकाजी में मीडिया से जुडे मामलों की एक अदालत ने शौकराई को सांसद अहमद लुत्फी अशथियानी का अपमानजनक कार्टून बनाने का दोषी पाया और उन्हें यह सजा सुनाई गई।

इस कार्टून में अशथियानी को फुटबाल खिलाडियों की वेशभूषा में सफेद निकर और लाल टी शर्ट पहने दिखाया गया है। अपने एक हाथ में फरमानी कागज पकडे अशथियानी का पैर जमीन पर पड़ी फुटबाल पर है जो उनके वजन से पिचकी जा रही है। अशथियानी समेत कई राजनेता अकसर देश के खेल जगत में बेवजह का हस्तक्षेप करने के लिए आलोचना का शिकार होते रहे हैं। शौकराई को 25 कोडे की सजा सुनाए जाने का कार्टूनिस्ट जगत ने गहरा विरोध व्यक्त किया है।

कार्टूनिस्टों ने अदालत के फेसले के विरोध स्वरूप सांसदों के नए कार्टून बनाने का आह्वान किया है। ईरान के नेटीजनों ने माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट टिवटर और सोशल नेटव�कग वेबसाइट फेसबुक पर इस पुेसले के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। ईरान के कट्टरपंथी राजनेता इस तुगलकी फरमान के समर्थन में उतर आए हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा पर संसदीय समिति के सदस्य इस्माइल कुवसारी ने कहा है कि हर अपराध की कोई न कोई सजा होती है जिसमें कोड़े मारे जाना, जेल में डालना और जुर्माना लगाना शामिल है। साभार : पत्रिका

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...