Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

न्‍यूज11 के अरूप चटर्जी जल्‍द लांच करेंगे इंटरटेनमेंट चैनल एवं रेडियो

न्‍यूज11 झारखंड-बिहार की पहचान बन चुका है. तीन साल में अनेक उबड़-खाबड़ रास्‍तों से गुजरता हुआ यह चैनल आम झारखंडियों का अपना चैनल बन चुका है. बीते राज्‍यसभा चुनावों में हार्स ट्रेडिंग का पोल खोलने के बाद लोगों की नजर में इस चैनल की विश्‍वसनीयता बढ़ी है. कंटेंट तथा प्रस्‍तुति के बल पर न्‍यूज11 राज्‍य का अग्रणी चैनल बच चुका है. जल्‍द ही यह ग्रुप अपनी विस्‍तार की तैयारियों में जुटने जा रहा है. चौदह अप्रैल से बंगाली नववर्ष की शुरुआत हो रही है और प्रबंधन चैनल को नई बुलंदियों पर ले जाने की रणनीति शुरू करने जा रहा है.

न्‍यूज11 झारखंड-बिहार की पहचान बन चुका है. तीन साल में अनेक उबड़-खाबड़ रास्‍तों से गुजरता हुआ यह चैनल आम झारखंडियों का अपना चैनल बन चुका है. बीते राज्‍यसभा चुनावों में हार्स ट्रेडिंग का पोल खोलने के बाद लोगों की नजर में इस चैनल की विश्‍वसनीयता बढ़ी है. कंटेंट तथा प्रस्‍तुति के बल पर न्‍यूज11 राज्‍य का अग्रणी चैनल बच चुका है. जल्‍द ही यह ग्रुप अपनी विस्‍तार की तैयारियों में जुटने जा रहा है. चौदह अप्रैल से बंगाली नववर्ष की शुरुआत हो रही है और प्रबंधन चैनल को नई बुलंदियों पर ले जाने की रणनीति शुरू करने जा रहा है.

चैनल के मालिक कम मैनेंजिग डाइरेक्‍टर अरूप चटर्जी चैनल के तीन साल के सफर से संतुष्‍ट दिखते हैं. चटर्जी कहते हैं कि जिस तरीके से चैनल की पूरी टीम मेहनत करके इसे झारखंड की नम्‍बर एक चैनल बनाया वह काबिले तारीफ है. झारखंड में राज्‍यसभा चुनावों में चैनल ने हार्स ट्रेडिंग को जिस प्रमुखता से उठाया तथा बेपर्दा किया, उससे चैनल की साख और बढ़ी है. चैनल लगातार नम्‍बर एक बना हुआ है. अन्‍य चैनल काफी पीछे हैं. राज्‍यसभा चुनाव में पैसे का खेल को पर्दाफाश करने के बाद चैनल की विश्‍वसनीयता और अधिक बढ़ी है.

अरूप गर्व से बताते हैं कि तीन साल में ही चैनल ने आम लोगों की समस्‍याओं से उठाया चाहे वो अतिक्रमण का मुद्दा हो या विकास ना होने का, टीम ने हर मोर्चे पर आम आदमी की आवाज बनने की कोशिश की. बीच में रास्‍ते में कुछ रुकावटें भी आईं पर हमारी टीम सबका मुकाबला करते हुए लगातार गतिशील रही. न्‍यूज11 विश्‍वसनीयता का दूसरा नाम बन चुका है. अरूप चटर्जी ने भावी योजनाओं के बारे में बताया कि हम जल्‍द ही इंटरटेनमेंट चैनल और रेडियो के क्षेत्र में भी कदम रखने जा रहे हैं.

उन्‍होंने बताया कि इसके लिए सभी योजनाएं तैयार की जा चुकी है. जल्‍द ही इन दोनों प्रोजेक्‍टों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा. हमने न्‍यूज के क्षेत्र में जिस तरह की विश्‍वसनीयता कायम की है, उसी स्‍ट्रेटजी के तहत हम इंटरटेनमेंट चैनल लांच करने की योजना बनाई है. इसके साथ ही रेडिया के क्षेत्र में भी कदम रखेंगे. आज भी रेडियो की महत्‍ता तथा पहुंच अन्‍य संचार माध्‍यमों से ज्‍यादा है. अरूप ने बंगाली नव वर्ष पर अपने टीम के सदस्‍यों तथा सभी पत्रकार व मीडियाकर्मियों को बधाई व शुभकामनाएं भी दी. प्रेस रिलीज  

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...