अरुणोदय प्रकाश द्वारा संपादित किताब 'आंदोलन : संभावनाएं और सवाल' का लोकार्पण 2 मई को होगा. इंडिया टुडे समूह के हॉर्परकॉलिंस ने इस किताब का प्रकाशन किया है. इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के हॉल नम्बर दो और तीन में शाम सात बजे से आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसी नेता मणिशंकर अय्यर, भाजपा नेता बीसी खंडूडी, टीम अन्ना के सदस्य अरविंद केजरीवाल एवं अंजना ओम कश्यप किताब का लोकार्पण तथा परिचर्चा करेंगे. अरुणोदय स्टार न्यूज में सीनियर प्रोड्यूसर हैं.






