Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

दिल्ली की 35 महिला पत्रकारों को ”इंद्रप्रस्थ मीडिया रत्न पुरस्कार” मिला, ये है नामों की लिस्ट…

नयी दिल्ली : राजधानी की 35 महिला पत्रकारों को आज यहां इंद्रप्रस्थ मीडिया रत्न पुरस्कार 2013 से सम्मानित किया गया। राजधानी के कंस्टीट्यूशन क्लब में ‘इंद्रप्रस्थ प्रेस क्लब ऑफ इंडिया’ संस्था द्वारा आयोजित समारोह में इन पत्रकारों को यह सम्मान प्रदान किया गया। संस्था के अध्यक्ष नरेंद्र भंडारी और महासचिव अंजलि भाटिया ने इस मौके पर कहा कि दिल्ली में चर्चित सामूहिक बलात्कार की घटना के बाद उनकी संस्था ने आगामी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (आठ मार्च) को ध्यान रखने में रखकर महिला पत्रकारों को सम्मानित करने का फैसला किया।

पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए ज़ी न्यूज की श्वेता के अलावा पीटीआई भाषा की मनीषा श्रीवास्तव, पीटीआई की रूचि, दिव्या (न्यूज 24), सायदा (सहारा समय), ममता (महुआ न्यूज), आरती पांडेय (लाइव इंडिया), अंशिया राय (एनडीटीवी), निष्ठा (टाइम्स नाउ), प्रमिला दीक्षित (आजतक), संजोली (इंडियान्यूज), सोनल (सीएनएनआईबीएन), विनीता (एबीपी न्यूज), निधि (पीसेवन न्यूज), ज्योति (ट्रिब्यून), नाविद (इंडियन एक्सप्रेस) को सम्मानित किया गया।

इनके अलावा नीतू (हरिभूमि), निवेदिता (हिन्दुस्तान टाइम्स), रश्मि (अमर उजाला), परिनिती (दैनिक भास्कर), अर्चना ज्योति (पाइनियर), वैशाली (हिन्दुस्तान टाइम्स), योजना (एशियन एज), तनुश्री (ईस्टर्न क्रोनिकल), वंदना अग्रवाल (हिन्दुस्तान टाइम्स), सुनीता तिवारी (नंदन), संगीता वर्मा (यूएनआई), गीतिका (चाइल्ड कैरियर), गायत्री वशिष्ठ और शिखा कौशिक (जाब फार वुमैन), प्रतिभा शुक्ला (जनसत्ता), अनीता रावत (विजयपथ), रिचा (न्यूज एक्सप्रेस), उजमा हैदर नकवी (आवाम ए हिन्द), रिचा (चैनल वन), दिव्यज्योति सक्सेना को भी सम्मान से नवाजा गया। पत्रकारिता के साथ सामाजिक क्षेत्र में अहम योगदान दे रहे पंजाब केसरी के वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी चोपड़ा और पत्रकार अनिल नरेंद्र को भी सम्मानित किया गया। इनके अलावा चार जनसंपर्क अधिकारियों को भी पुरस्कृत किया गया।
 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...