Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

अखबार के कार्यालय पर आत्‍मघाती हमला, 40 की मौत

लागोस: नाइजीरिया की राजधानी अबूजा में स्थित एक अग्रणी समाचार पत्र के कार्यालय पर आत्मघाती हमलावरों ने विस्फोटकों से लदे वाहन को उड़ा दिया। इस विस्फोट में कम से कम 37 लोग मारे गए जबकि 100 अन्य घायल हो गए। अखबार के कडूना राज्य स्थित कार्यालय में भी विस्फोट हुआ, जिसमें तीन लोग मारे गए।

लागोस: नाइजीरिया की राजधानी अबूजा में स्थित एक अग्रणी समाचार पत्र के कार्यालय पर आत्मघाती हमलावरों ने विस्फोटकों से लदे वाहन को उड़ा दिया। इस विस्फोट में कम से कम 37 लोग मारे गए जबकि 100 अन्य घायल हो गए। अखबार के कडूना राज्य स्थित कार्यालय में भी विस्फोट हुआ, जिसमें तीन लोग मारे गए।

सेफलाइफ फाउंडेशन अस्पताल के चिकित्सा निदेशक अबिसोला फर्नाडीस ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि दिस डे नामक समाचार पत्र के अबूजा में स्थित कार्यालय में हुए विस्फोट के बाद कम से 37 शव ले जाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मियों और आपातकालीन कार्यकर्ताओं ने विस्फोट स्थल पर पीड़ितों को निकालने के लिए कड़ी मेहनत की। उन्होंने कहा कि इस विस्फोट में कम से कम 100 और लोग घायल हुए हैं।

कडूना राज्य पुलिस के प्रवक्ता अमिनू लवान ने सिन्हुआ को बताया कि यहां हुए अखबार के कार्यालय पर हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। 'नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी' के प्रवक्ता यूशाउ ए. शुएब ने कहा कि बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और घायलों को अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि कडूना में जहां विस्फोट हुआ वहां दिस डे, दि सन और दि मोमेंट सहित कई अखबारों के कार्यालय हैं। अभी तक किसी भी संगठन ने इन विस्फोटों की जिम्मेदारी नहीं ली है। (एजेंसी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...