Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

जागरण में बंपर छंटनी (39 ) : बरेली के कर्मचारी पहुंचे लेबर कोर्ट, सुनवाई 14 जून को

दैनिक जागरण, बरेली में कर्मचारी छंटनी का मामला अब लेबर कोर्ट पहुंच गया है. छंटनी के शिकार बनाए गए कर्मचारियों ने अपनी शिकायत डिप्‍टी लेबर कमिश्‍नर से की थी, जिसकी शुक्रवार यानी आठ जून को सुनवाई थी. डीएलसी ने दैनिक जागरण प्रबंधन को अपना पक्ष रखने के लिए कहा, जिस पर मैनेजमेंट ने इसे कानपुर से जुड़ा मामला बताकर 14 जून तक का समय मांगा है. 

दैनिक जागरण, बरेली में कर्मचारी छंटनी का मामला अब लेबर कोर्ट पहुंच गया है. छंटनी के शिकार बनाए गए कर्मचारियों ने अपनी शिकायत डिप्‍टी लेबर कमिश्‍नर से की थी, जिसकी शुक्रवार यानी आठ जून को सुनवाई थी. डीएलसी ने दैनिक जागरण प्रबंधन को अपना पक्ष रखने के लिए कहा, जिस पर मैनेजमेंट ने इसे कानपुर से जुड़ा मामला बताकर 14 जून तक का समय मांगा है. 

 
प्रबंधन ने कहा कि सारे निर्णय हेड ऑफिस स्‍तर से हुए हैं लिहाजा उन्‍हें इस मामले में कोई थी स्‍पष्‍टीकरण देने से पहले कानपुर प्रबंधन से जानकारी मांगनी पड़ेगी. डीएलसी ने प्रबंधन को 14 तक अपना पक्ष रखने की हिदायत दी है. दूसरी तरफ निकाले गए कर्मचारी रमेश चंद्र राय के नेतृत्‍व में प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर रहे हैं. इन लोगों ने 14 जून से धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है. 
 
वहीं बरेली का हालचाल जानने निदेशक संदीप गुप्‍ता भी यूनिट पहुंचे. उन्‍होंने वरिष्‍ठों की मीटिंग ली. पूरे बैठक के दौरान संदीप गुप्‍ता बौखलाए नजर आए. कई लोगों को डांटा-फटकारा भी. समझा जा रहा है कि जिस तरह बरेली यूनिट के कर्मचारी अब हर स्‍तर पर संघर्ष करने की तैयारी कर रहे हैं, उससे डाइरेक्‍टरों की बौखलाहट और बढ़ने की संभावना है. 


Related News- jagran chhatni
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...