Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

4रीयल न्यूज का प्रसारण भारत सहित 18 देशों में होगा : यश मेहता

न्यूज चैनल '4रीयल न्यूज' की लांचिंग की तैयारियां जोरशोर के साथ चल रही हैं. इस चैनल के सीईओ यश मेहता हैं. यह चैनल 28 अप्रैल से टेस्ट सिग्नल पर चल रहा है. खबरों की दुनिया में 4 रीयल न्यूज विधिवत तरीके से जल्द ही दस्तक देने जा रहा है. सीईओ यश मेहता भड़ास4मीडिया से बातचीत में कहते हैं कि ये 4 रीयल न्यूज नई सोच के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की दुनिया में कदम रख रहा है.

न्यूज चैनल '4रीयल न्यूज' की लांचिंग की तैयारियां जोरशोर के साथ चल रही हैं. इस चैनल के सीईओ यश मेहता हैं. यह चैनल 28 अप्रैल से टेस्ट सिग्नल पर चल रहा है. खबरों की दुनिया में 4 रीयल न्यूज विधिवत तरीके से जल्द ही दस्तक देने जा रहा है. सीईओ यश मेहता भड़ास4मीडिया से बातचीत में कहते हैं कि ये 4 रीयल न्यूज नई सोच के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की दुनिया में कदम रख रहा है.

यश मेहता

यश मेहता

चैनल की योजनाओं के बारे में सीईओ यश मेहता का कहना है कि चैनल एक फिलॉस्फी और ‘आईना सच का’ स्लोगन के साथ दर्शकों के बीच आ रहा है. उन्होंने बताया कि ये कम्प्लीट एचडी न्यूज चैनल है. मेहता के मुताबिक भारत में एचडी न्यूज चैनल लॉन्च करना बड़ी चुनौती थी, जिसे हमने महज कुछ महीनों में कर दिखाया. एसडी से एचडी फॉरमेट में आना कोई आसान काम नहीं लेकिन चैनल से जुड़ी टेक्निकल, एडिटोरियल और अन्य स्टॉफ ने अपनी मेहनत व लगन से ये मुमकिन कर दिखाया. तकनीक, प्रजेंटेशन, कंटेंट, प्रोग्रामिंग हर क्षेत्र में 4 रीयल न्यूज एक अलग अंदाज में अपनी पहचान बनाने की कोशिश करेगा.

चैनल का प्रसारण भारत सहित करीब 18 देशों में किया जायेगा. चैनल के ऑन एयर की सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं. उन्होंने बताया कि ये चैनल देश के  कई राज्यों में दिखना शुरू हो चुका है. जल्द ही ये चैनल अन्य हिन्दीभाषी राज्यों में भी दिखने लगेगा. उनका कहना था कि चैनल के स्टाफ को एक परिवार की तरह माहौल दिया जा रहा है. चैनल से जुड़ा हर पत्रकार आजादी के साथ काम कर सके, इसके लिए हर मुमकिन कोशिश की जा रही है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...