Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

दिल्ली

4 रीयल न्यूज से दिग्विजय बोले- मोदी के बारे में जल्दी खुलासा करूंगा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के पास अभी कई खुलासे बाकी हैं. तभी तो उन्होंने 4 रीयल न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान ये ऐलान किया कि जल्दी ही वो मोदी के बारे में खुलासा करने वाले हैं.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के पास अभी कई खुलासे बाकी हैं. तभी तो उन्होंने 4 रीयल न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान ये ऐलान किया कि जल्दी ही वो मोदी के बारे में खुलासा करने वाले हैं.

दिग्विजय सिंह से 4 रीयल न्यूज़ की तेजतर्रार पत्रकार शशि तुषार शर्मा ने जब ये पूछा कि क्या कांग्रेस मोदी के नाम पर मुसलमानों को डरा रही है क्योंकि जमियत उलेमा-ए-हिंद के नेता महमूद मदनी ने ये आरोप लगाया था कि कांग्रेस मोदी का भय दिखा कर मुसलमानों का वोट लेना चाहती है तो इसका जवाब देने की बजाय दिग्गी ने मदनी को ही बीजेपी ज्वाइन करने की सलाह दे डाली.

4 रीयल न्यूज़ की खास पेशकश ‘आज की मुलाकात’ में शशि तुषार शर्मा के ग्लोबल हंगर इंडेक्स यानी GHI में भारत को अलार्मिंग कैटेगरी में रखने और प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने जैसे बेबाक सवालों का दिग्गी राजा ने क्या जवाब दिया, ये जानने के लिए देखिए ‘आज की मुलाकात’ शनिवार रात 08:30 बजे।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनेगी : अजीत जोगी

4 रीयल न्यूज़ पर प्रसारित होने वाले खास कार्यक्रम 'आज की मुलाकात' में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीत जोगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अगर साफ-सुथरा चुनाव हुआ तो कांग्रेस की सरकार बनेगी. अजीत जोगी ने मौजूदा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि रमन सरकार नक्सलवाद को बढ़ावा दे रही है. जब अजीत जोगी से पूछा गया कि बीजेपी तो रमन सरकार के विकास की तारीफ कर रही है तो उन्होंने तपाक से जवाब दिया कि रमन सरकार केंद्र की योजनाओं को अपना बता देती है.

मोदी पर हमला करते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात के सीएम नकली लालकिला पर ही भाषण देंगे, असली लालकिला पर भाषण देना उनके लिए सपना ही रह जाएगा. इस कार्यक्रम में अजीत जोगी ने नरेंद्र मोदी के लिए और क्या कहा ये जानने के लिए देखिए 4 रीयल न्यूज़ की खास पेशकश ‘आज की मुलाकात’ रविवार रात 8:30 बजे.

प्रेस विज्ञप्ति

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...