Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

मुंबई विवि में उर्दू पत्रकारिता प्रवेश प्रक्रिया 25 जून से

मुंबई : मुंबई विश्वविद्यालय द्वारा उर्दू माध्यम से संचालित, स्नातकोत्तर पत्रकारिता एवं जनसंचार डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश प्रक्रिया 25 जून से प्रारंभ हो जाएगी। उर्दू पत्रकारिता में नौकरी के अच्छे अवसर प्राप्त करने के लिए विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग की ओर से पिछले कई वर्षों से यह पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। इस पाठ्यक्रम में पत्रकारिता का इतिहास, सभी प्रकार की रिपोर्टिंग, संपादन, प्रूफ रीडिंग, लेखन कला, भाषा ज्ञान, प्रेस कानून, समसामयिक ज्वलंत विषय, कंप्यूटर, मुद्रण, प्रकाशन आदि का प्रशिक्षण, योग्य एवं अनुभवी प्राध्यापकों द्वारा प्रदान किया जाता है। पाठ्यक्रम के दौरान समाचारपत्रों, चैनलों, प्रिंटिंग प्रेस, आदि के कार्यालयों में जाकर वहां होने वाले कामकाज का अवलोकन और अभ्यास कराया जाता है। साथ ही, सेमिनार आदि के माध्यम से कई प्रकार के प्रोजेक्ट तैयार करवाए जाते हैं।

पिछले कई वर्षों में यहां से प्रशिक्षित किए गए विद्यार्थी इस समय अनेक समाचार-पत्रों, पत्रिकाओं, समाचार चैनलों, वेब पोर्टलों, सूचना संस्थानों, सरकारी कार्यालयों में अच्छे पदों पर कार्यरत हैं अथवा अथवा स्वतंत्र लेखक के रूप में प्रतिष्ठित हो चुके हैं। यह प्रशिक्षण उनलोगों के लिए भी काफी लाभदायक है जो वर्तमान में नौकरी कर रहे हैं और वे पत्रकारिता प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं। ऐसे लोगों की सुविधा के लिए कक्षाएं शनिवार एवं रविवार को चलाई जाती हैं। प्रवेश के लिए आवेदन पत्र मुंबई विश्वविद्यालय के कालीना परिसर में स्थित उर्दू विभाग, रानाडे भवन, पहली मंजिल, सांताक्रुज (पूर्व) से प्राप्त किए जा सकते हैं। प्रवेश के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कला, विज्ञान अथवा वाणिज्य किसी भी शाखा से स्नातक होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए उर्दू विभाग के अध्यक्ष डॉ. साहेब अली से मो. 9869437047 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रेस रिलीज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...