Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

जागरण में बंपर छंटनी (25) : जागरण में चिट्टी बम से सीजीएम एवं बिहारियों पर निशाना

दैनिक जागरण पंजाब व हरियाणा से खबर आई है कि दैनिक जागरण के सीएमडी महेन्द्र मोहन के नाम बेनामी चिट्ठी भेजी गई है। इस चिट्ठी में जागरण के पंजाब व हरियाणा में कार्यरत बिहारियों के बहाने सीजीएम निशिकांत ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाकर निशाना साधा गया है। आरोप की लंबी सूची में चीफ रिपोर्टर से लेकर समाचार संपादक तक को कटघरे में खड़ा किया गया है। चिट्ठी में लगाए गए आरोप की जानकारी सबको मिले इसके लिए चिट्ठी की प्रति डाक व कर्मचारियों को बाई हैंड भी कार्यालयों में दी गई है।

दैनिक जागरण पंजाब व हरियाणा से खबर आई है कि दैनिक जागरण के सीएमडी महेन्द्र मोहन के नाम बेनामी चिट्ठी भेजी गई है। इस चिट्ठी में जागरण के पंजाब व हरियाणा में कार्यरत बिहारियों के बहाने सीजीएम निशिकांत ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाकर निशाना साधा गया है। आरोप की लंबी सूची में चीफ रिपोर्टर से लेकर समाचार संपादक तक को कटघरे में खड़ा किया गया है। चिट्ठी में लगाए गए आरोप की जानकारी सबको मिले इसके लिए चिट्ठी की प्रति डाक व कर्मचारियों को बाई हैंड भी कार्यालयों में दी गई है।

इस चिट्ठी में लगाए गए आरोप से बिहारी खेमे में सनाटा है, वहीं विरोधी खेमे में जबरदस्त उत्साह होने की सूचना है, क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि चिट्ठी में लगाए गए आरोपों की जांच अगर सीएमडी ने करवा दी तो कई बिहारियों की छुट्टी हो जाएगी और इस मामले में सीजीएम निशिकांत ठाकुर चाहकर भी कुछ नहीं कर पाएंगे। क्योंकि सीजीएम पहले अपने ऊपर लगे आरोपों की सफाई देंगे या अपने रिश्तेदारों को बचाने के लिए सामने खुलकर आएंगे। यहां उल्लेखनीय है कि नोएडा प्रबंधन हाल के कुछ माह में पंजाब से निशिकांत ठाकुर का पर कतरते हुए सीधा हस्तक्षेप कर रहा है। इतना ही नहीं पंजाब के स्थानीय प्रबंधन को खुली छुट भी दे रखी है।

पंजाब में मिली निशिकांत विरोधी गुट अपनी सफलता से उत्‍साहित होकर अब अगला निशाना हरियाणा पर भी साध दिया है। इसके तहत यह बताया जा रहा है कि कौन सा चीफ रिपोर्टर पैसे लेकर संवाददाताओं के तबादले करवा रहा है और कौन सा समाचार संपादक उनके नाम की धौंस सब एडिटर व संवादाताओं पर दिखा रहा है। हरियाणा से हिसार यूनिट के कारनामे ने तो भ्रष्टाचार के सभी हदें पार कर दी हैं। तबादले के नाम पर सिरसा में तैनात वरिष्ठ संवाददाता सुरेन्द्र सोढ़ी से पैसे लेने के आरोपों में घिरे हिसार यूनिट के समाचार संपादक सुनील कुमार झा व चीफ रिपोर्टर मणिकांत मयंक का मामला सामने आने के बावजूद भी प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

स्थानीय प्रबंधन द्वारा कार्रवाई न करने के पीछे यह कारण माना जा रहा है कि यदि कार्रवाई हुई तो संबंधित संवाददाता द्वारा उनके खिलाफ चीफ रिपोर्टर मणिकांत मयंक से लेकर समाचार संपादक सुनील कुमार झा व यूनिट हेड मुदित चतुर्वेदी के भ्रष्टाचार संबंधी कई मामले उजागर होंगे। चिट्ठी में आगे यह भी बताया गया है कि पंजाब में हर जिले में चीफ रिपोर्टर रखने की बजाये 5 बिहारियों के हवाले पंजाब की रिर्पोटिंग टीम कर दी गई है। इनमें अरूण श्रीवास्तव, मनोज त्रिपाठी, श्रीधर राजू प्रमुख हैं। इतना ही नहीं पंजाब ब्‍यूरो में कैलाश की भी तैनाती की गई है।


Related News-  jagran chhatni

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...